Ranchi पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसिया सतर्क
रांची में अब नामकुम स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस धमकी के बाद प्रशासन और जांच एजेंसिया सतर्क है. कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. वहीं धमकी के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया है.

Ranchi News: राजधानी रांची में बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. अब रांची के नामकुम स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसिया सतर्क हो गई है. कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, वहीं इस धमकी से कार्यालय में हड़कंप मच गया है.
अधिकारियों के अनुसार, ईमेल के जिरए पासपोर्ट कार्यलय को बम से उड़ाने की कई धमकी मिली है जिसमें जांच के दौरान एक लोकेशन रांची में ही ट्रेस की गई है. जिससे सुरक्षा एजेंसियां अब सतर्क हो गई हैं, कार्यलय के कर्मचारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारियों के अनुसार, कार्यलाय के चेक प्वॉइंट में निगरानी की व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसके साथ ही मामले में DGP स्पेशल ब्रांच को लिखित शिकायत भेजी घई है. जिससे मामले में गहनता से जांच करते हुए उचित कार्रवाई की जा सकें.
पहले मिल चुकी है सिविल कोर्ट और समाहरणालय को उड़ाने की धमकी
बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल का पता लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसिया जुट गई है. वे पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ईमेल कहां से भेजा गया है और इन सबके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं बता दें, इससे पहले रांची सिविल कोर्ट और रांची समाहरणालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता पूर्वक मामले में जांच कर रही है ताकि किसी भी तरह के संभावित खतरों को त्वरित कार्रवाई करते हुए रोकी जा सकें.
रिपोर्ट- यशवंत कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






