पर्व त्योहार में श्रद्धालुओं को रांची नगर निगम देगी निशुल्क बस सेवा
रांची :ईद,सरहुल और रामनवमी के त्योहार को लेकर रांची नगर निगम ने पूरी तैयारी की है। खासकर त्यौहार के दौरान बुनियादी समस्याएं ना हो।इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वच्छता के साथ-साथ, पीने का पानी, शौचालय,जुलूस मार्ग में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त ने बताया कि निगम के सभी अधिकारी,वाटर बोर्ड के अधिकारी,बिजली और सफाई के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।जितने भी पूजा स्थल है और जिस रास्ते से जुलूस निकलेगी। उसे चिन्हित करते हुए साफ सफाई के निर्देश दिए गए हैं। जुलूस मार्ग की विशेष सफाई की जाएगी। जहां पानी टैंकर की जरूरत होगी। वहां पानी टैंकर मुहैया कराया जाएगा। खासकर जहां-जहां पूजा की जाती है। उन कमिटियों को पानी टैंकर की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही शौचालय की भी व्यवस्था होगी।
अपर नगर आयुक्त ने बताया कि विशेष तौर पर जिस तरह दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को निशुल्क ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था की गई थी।उसी तरह इन त्योहारों के दौरान भी निशुल्क बस सेवा की व्यवस्था की गई है। ताकि घूमने के बाद श्रद्धालु बस से अपने गंतव्य स्थान तक जा सके।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 15 अप्रैल को, प्रोजेक्ट भवन में जुटेंगे दिग्गज

बुलडोजर कार्रवाई में निर्माणाधीन मकान जमींदोज, भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से गिरिडीह वन विभाग ने दिलाई मुक्ति







