Ranchi: डोरंडा में मर्सिडीज कार ने युवक को मारी टक्कर, बोनट पर कई किलोमीटर लटका रहा युवक
मर्सिडीज कार चालक पेशे से वकील है, जिसने राजधानी के डोरंडा में एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी. जिसके बाद तेजी से कार निकालने के प्रयास में युवक पर कार चढ़ाने का प्रयास किया. किसी तरह बोनट पर लटके युवक को अपनी गाड़ी पर लटकाए हुए अपने घर ले गया. जिसके बाद...

Jharkhand (Ranchi): रांची में हिट एंड रन का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा. एक और कार द्वारा युवक को टक्कर मारकर भागने का प्रकरण सामने आया है. इस मामले में कार वाले ने गाड़ी रोकी नहीं और उसपर लटका रहा बाइक सवार युवक. विस्तार से समझें तो यह मामला मंगलवार को राजधानी के डोरंडा इलाके में घटित हुआ.
शहर के पॉश इलाके डोरंडा में एक मर्सिडीज कार चालक ने एक युवक को टक्कर मार दी. इसके बाद युवक कार की बोनट पर टलक गया. जिसके बाद कार चालक ने युवक को लटकाकर कई किलोमीटर तक शहर की सड़कों पर घुमाया.
जवानों पर भी कार चढ़ाने का प्रयास
रास्ते में तैनात होमगार्ड के जवानों ने इस नजारे को देखा और कार रोकने का इशारा किया, उसके बाद भी कार चालक नहीं रूका और गाड़ी तेज रफ्तार में भगाता रहा. आरोप कार चालक पर यह भी लगा है कि उसने बाइक सवार युवक को कार की बोनट पर लटकाए हुए अपने घर ले गया और वहां उसके साथ मारपीट भी की.
बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रहा था युवक
युवक के परिजनों ने बताया कि बाइक सवार युवक बच्चे को स्कूल छोड़ने गया था और वापस लौट रहा था. जिस दौरान यह घटना हुई. कार चालक ने टक्कर मारने के बाद तेजी से कार निकालने के क्रम में युवक पर कार चढ़ाने का प्रयास किया. इस दौरान युवक खुद को बचाता हुआ किसी तरह कार की बोनट पर लटक गया. वही कार चालक ने बर्बरता की हद पार कर तेजी से कार दौड़ाते हुए युवक को उसी तरह अपने घर ले आया. इस पूरे प्रकरण को युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए अपने मोबाइल पर रिकोर्ड कर लिया.
एक्शन में आई पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आयी. कार का पीछा करते हुए पुलिस आरोपी के ठिकाने तक पहुंची. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को मुक्त कराया. युवक काफी डरा हुआ और चोटिल बताया जा रहा है. कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. जानकारी सामने आई है कि आरोपी पेशे से वकील है. जिसका नाम मनोज टंडन बताया जा रहा है. घटना में इस्तेमाल की गई लग्जरी मर्सिडीज कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है और उसे थाने ले गयी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






