ब्लू पौंड में छलांग लगाने वाले युवक का शव बरामद, NDRF ने घंटों चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र स्थित ब्लू पौंड में छलांग लगाने वाले युवक साहिल कच्छप का शव NDRF ने बरामद किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।

Ranchi : : राजधानी रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र के बाल सिरिंग स्थित ब्लू पौंड से रविवार को NDRF की टीम ने एक युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान साहिल कच्छप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साहिल ने शनिवार को ब्लू पौंड में छलांग लगा दी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही शनिवार को तुपुदाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान युवक की मोटरसाइकिल, उसकी चाबी और चप्पल बरामद की थी। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई, लेकिन गहरे पानी के कारण सफलता नहीं मिल सकी।
रविवार को NDRF की टीम ने संभाला मोर्चा
युवक की तलाश में रविवार को NDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने ब्लू पौंड में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और काफी प्रयास के बाद गहरे पानी से साहिल का शव बाहर निकाला।
शव बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आधी रात को दो बाइकों पर 6 संदिग्ध, धनबाद पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, कट्टा-गोली और चोरी की गाड़ी बरामद

कस्तूरबा विद्यालय में अचानक पहुंचे गिरिडीह DC, खाने की थाली से लेकर क्लासरूम तक की जांच







