RANCHI : कुत्ते पर एयर गन से हमले का आरोप, FIR की मांग को लेकर थाने पहुंचे पशु प्रेमी
रांची के खेलगांव परिसर में सामुदायिक कुत्ते पर एयर गन से हमले का आरोप लगा है। पशु प्रेमियों ने FIR की मांग करते हुए पुलिस को साक्ष्य सौंपे।

Ranchi: खेलगांव परिसर में एक सामुदायिक कुत्ते पर कथित रूप से एयर गन/पेललेट से हमला किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को पशु प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (NGO) से जुड़े लोगों ने थाने पहुंचकर FIR दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
पुलिस को सौंपे गए कई अहम साक्ष्य
आवेदनकर्ता नीतू सिंह ने पुलिस को मामले से जुड़े कई दस्तावेज और साक्ष्य भी उपलब्ध कराए। इनमें व्हाट्सएप चैट की प्रतियां, घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य, उपायुक्त (DC), एसएसपी (SSP) और रांची नगर निगम (RMC) को पहले भेजे गए पत्रों की प्रतियां तथा पशु चिकित्सक की मेडिकल रिपोर्ट शामिल हैं।
5 अगस्त को घायल मिला था सामुदायिक कुत्ता
आवेदन के अनुसार, 5 अगस्त को खेलगांव परिसर में एक सामुदायिक कुत्ता गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था। उसके शरीर पर तीन संदिग्ध छेद पाए गए थे। उपलब्ध परिस्थितियों और साक्ष्यों के आधार पर आशंका जताई गई है कि कुत्ते पर एयर गन या पेललेट गन से हमला किया गया।
दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
पशु प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस से मांग की है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर FIR दर्ज की जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी व्यक्ति या व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।
बड़ी संख्या में पहुंचे पशु प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता
FIR आवेदन के दौरान नील मजूमदार, सोनाली मजूमदार, अभिजीत भौमिक, केशव ठाकुर, सोनू पांडे, तनूपा कुमारी, कोमल, निशि मिश्रा, विष्णु जी सहित कई पशु प्रेमी और NGO से जुड़े लोग मौजूद रहे।
'बेजुबान जानवरों पर क्रूरता बर्दाश्त नहीं'
मौजूद लोगों ने कहा कि बेजुबान जानवरों के साथ किसी भी तरह की क्रूरता स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड : स्वतंत्रता सेनानी ने दान की थी जमीन, आज बदहाली के आंसू रो रहा जोजोहातू का सरकारी स्कूल ; एक ही कमरे में चल रहीं 8 कक्षाएं

गिरिडीह SP कार्यालय में क्राइम मीटिंग, पुलिस अधिकारियों को मिला नया टास्क







