Motihari के बापू ऑडिटोरियम में गूंजा रामनाम, शबरी भक्ति प्रसंग से श्रद्धालु भावविभोर
मोतिहारी के बापू ऑडिटोरियम में रामकथा का आयोजन किया गया. कथावाचक राजन जी महाराज को सुनने भारी मात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी.

Motihari, Bihar: शहर के बापू ऑडिटोरियम में आयोजित एक दिवसीय रामकथा कार्यक्रम में कथावाचक पूज्य राजन महाराज ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया. कथा के दौरान उन्होंने माता शबरी की निष्कलंक भक्ति का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया.
विशेष रूप से शबरी के अटूट विश्वास और भगवान राम की प्रतीक्षा के प्रसंग ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया. राजन महाराज ने कहा कि सच्ची श्रद्धा, विश्वास और धैर्य के आगे स्वयं भगवान को भी भक्त के पास आना पड़ता है.
उन्होंने मातंग ऋषि के वचनों पर अडिग विश्वास रखने वाली शबरी के प्रेम, उनके आंसुओं से प्रभु के चरण पखारने और कंद-मूल फल अर्पित करने की कथा को करुण भाव से प्रस्तुत किया. इस प्रसंग को सुनकर पूरा वातावरण भावुक हो उठा.
राजन महाराज ने आगे कहा कि शबरी भक्ति और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास की अनुपम प्रतीक हैं. प्रभु राम द्वारा दिया गया नवधा भक्ति का उपदेश इस बात का प्रमाण है कि भगवान को केवल निस्वार्थ और सच्ची भक्ति ही प्रिय होती है.
कथा के दौरान ‘सीताराम चरण रति मोरे’, ‘रामा-रामा रटते-रटते’ और ‘हुएय महामंत्र जपाला जवन घरे-घरे’ जैसे भजनों की प्रस्तुति से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया.
Report By - Pratik Singh
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

20 नवंबर 2026 तक बिहार में 5 लाख करोड़ रुपए निवेश का लक्ष्य: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

मोतिहारी में “चंपारण ड्रामा एंड शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल” का भव्य समापन, मनोज सिंह टाइगर के एकल नाटक ने बांधा समां







