झारखंड के कई जिलों में आज होगी बारिश, 9 और 10 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी
रांची में आज के मौसम की बात करें तो, सुबह से आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं हल्का धूप भी खिला है लेकिन हल्की-हल्की उमस का एहसास होने लगा है. दोपहर में भी आपको ऐसा ही एहसास होगा.

Jharkhand Weather Update: राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने बताया है कि आज राज्य के कई हिस्सों (जिले) में बारिश होने की संभावना है. जिससे लोगों को मौसम थोड़ा सुहावना सा लगेगा. वहीं, रांची में आज के मौसम की बात करें तो, सुबह से आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं हल्का धूप भी खिला है लेकिन हल्की-हल्की उमस का एहसास होने लगा है. दोपहर में भी आपको ऐसा ही एहसास होगा.
किस-किस दिन होगी बारिश ?
मौसम विभाग ने आगे बताया है कि राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में आज बारिश हो सकती है. इसके अलावा आगामी 8 मार्च यानी कल भी रांची सहित राज्य के पूर्वी हिस्सों में भी गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, 9 मार्च को उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में बादल छाए नजर आएंगे और इस दौरान हल्की बारिश होगी. जबकि 10 मार्च को भी कई हिस्सों (जिले) में ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है.
बारिश के साथ जमशेदपुर में पड़ेगी गर्मी
विभाग ने बताया कि 9 और 10 मार्च को तेज हवा, वज्रपात और मेघगर्जन के साथ राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. विभाग ने इस दोनों दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की ओर से बताया गया है साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम में यह बदलाव दिखेगा. आज, 7 मार्च (शनिवार) को जमशेदपुर में बारिश के साथ गर्मी की चेतावनी भी जारी की गई है. इसके अलावा विभाग ने सरायकेला खरसावां और सिमडेगा जिले में भी हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है.
कई जिलों में रात में सताएगी गर्मी
राज्य के उत्तर-पूर्व जिले (पाकुड़, दुमका, साहिबगंज, देवघर, दुमका सहित अन्य) में आज 19 से 20 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान दर्ज है. जबकि दक्षिण हिस्से (जिले) (पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक देखने को मिलेगा. इसके साथ ही अन्य जिलों में 17 से 18 डिग्री तक का तापमान दिखेगा. यानी राज्य के लगभग सभी जिलों में अब रात में गर्मी सताएगी. इन जिलों में 37 डिग्री तक अधिकतम तापमान देखने को मिलेगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






