झारखंड में मेघगर्जन के साथ आज भी होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी
आज, रविवार को भी राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. इसे लेकर विभाग ने पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. शनिवार की शाम राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई. जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है. इसके साथ ही शहर का मौसम भी अब सुहावना हो गया है. बीते कुछ दिनों गर्मी से बचने के लिए लोग एसी-कुलर का सहारा ले रहे थे लेकिन मौसम के बदलाव ने उन्हें राहत की सांस दी है.
बात राजधानी रांची की करें तो बीते दिन शनिवार (21 मार्च 2026) को शाम होते-होते शहर में जमकर बारिश हुई. जिससे कुछ देर तक सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई थी. बारिश ने लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास करा दिया है जिससे लोग फिर से गर्म कपड़े निकालने को मजबूर हो गए है. वहीं आज सुबह राजधानी में चारों तरफ कोहरे का नजारा दिखा. धूप खिल गई है लेकिन फिर भी कोहरे का असर दिखाई दे रहा है.
मौसम विभाग ने आज, 22 मार्च 2026 (रविवार) को भी राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. इसे लेकर विभाग ने पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है बता दें, बीते दिन ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था. यानी कल के मुकाबले आज लोगों को बारिश से राहत मिलेगी. आज के दिन हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है.
इन जिलों में दिखेगा बारिश का प्रकोप
राज्य में आज भी वज्रपात के साथ बारिश का प्रकोप दिखेगा. विभाग के अनुसार, गढ़वा, लोहरदगा, लातेहार और पलामू जैसे जिले में बारिश का कहर देखने को मिलेगा. सबसे पहले इन्हीं जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर गुजरता है. हालांकि इसका असर पूरे राज्य में देखने को मिल रहा है. विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों तक ऐसी ही स्थित बनी रहेगी. इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.
मौसम विभाग ने राज्य में बदलते मौसम के मद्देनजर लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है, खासकर खुले स्थानों, बिजली के पोल (खंभे) और पेड़ों के नीचे जाने से बचने को कहा गया है. राज्य में मौसम के उतार-चढ़ाव का असर लोगों के सेहत पर पड़ रहा है. सर्दी-खांसी और एलर्जी के ग्रसित लोगों की संख्या बढ़ने लगी है. हालांकि इसपर डॉक्टरों कहना है कि लोगों को मौसम के बदलाव के दौरान बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों के सेहतर पर खास ध्यान देने की जरूरत हैं.
23 मार्च के बाद राज्य में बढ़ने लगेगा गर्मी
फिलहाल राज्य में मौसम सुहावना बना हुआ है लेकिन आने वाले कुछ दिनों बाद गर्मी अपना तेवर दिखाना शुरू करेगा. झारखंड मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बाताया है कि राज्य का मौसम 23 मार्च के बाद से सामान्य होने लगेगा और इशके बाद राज्य का तापमान तेजी से बढ़ सकता है. उन्होंने बताया कि अघले कुछ दिनों में गर्मी अपना असर बढ़ाने लगेगा और लोगों को फिर से तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

"कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं, और CM बनवा रहे 100 करोड़ शीश महल..." BJP का हेमंत सरकार पर कटाक्ष

2 महीने बाद भी नहीं हटा भोपाल-जबलपुर NH-45 पर निर्मित करोड़ों की लागत वाला रेलवे ओवरब्रिज का मलबा







