"हिमंता.. हाथ लगाया तो खून की नदियां बहेंगी", पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की असम सीएम को खुली चुनौती
असम सीएम के राहुल गांधी को 'पागल' और एक मामले में कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए विदेश मंत्री को 'दामाद' कहने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई हैं. सांसद पप्पू यादव ने असम सीएम का नाम लेकर उन्हें खुद की गिरफ्तारी को लेकर चुनौती दी है. गौरव गोगोई को लेकर कहा कि उन्हें अगर हाथ भी लगाया तो..

Bihar (Patna): बिहार की पूर्णिया सीट से सांसद पप्पू यादव का असम सीएम हिमंता बिश्व सरमा पर दिए बयान की चर्चा जोरों पर है. असम सीएम ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कई प्रकार की बयानबाजी की थी. एक चुनावी जनसभा के दौरान हिमंता ने राहुल गांधी को पागल तक कह डाला. जिसपर पलटवार करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा 'दामाद' शब्द का प्रयोग कर हिमंता ने देश की बेटियों को गाली दी है.
'दामाद' से शुरू हुई सियासत
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता पवन खेड़ा द्वारा हिमंता की पत्नी पर लगाए गए विदेशी संपत्ति और पासपोर्ट के आरोपों के बाद, हिमंता ने तीखा पलटवार किया. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, "क्या फॉरेन मिनिस्टर कांग्रेस के दामाद हैं?". उन्होंने यह बात तब कही जब कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि वे हिमंता की पत्नी के पासपोर्ट की सच्चाई जानने के लिए विदेश मंत्रालय (MEA) से संपर्क करेंगे.
खून की नदियां बहेंगी.. पप्पू यादव की चुनौती
सांसद पप्पू यादव ने असम सीएम को उन्हें गिरफ्तार करने की खुली चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो पप्पू यादव को गिरफ्तार कर के दिखाओ. कांग्रेस पार्टी के असम से सांसद गौरव गोगोई को लेकर उन्होंने कहा कि अगर असम सीएम में हिम्मत है तो गौरव गोगोई को हाथ लगा कर दिखाएं, अगर हाथ लगाया तो फिर खून की नदियां बहेंगी.
"इसके खिलाफ केस होना चाहिए"
'दामाद' वाले बयान को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि इस वक्तव्य के बाद हिमंता बिश्व सरमा के खिलाफ केस दर्ज किया जाना चाहिए.
1 लाख करोड़ की चोरी का आरोप
उन्होंने हिमंता के खिलाफ एक लाख करोड़ के गबन का आरोप भी लगाया. इसके साथ ही उन्होंने असम सीएम को दुनिया का सबसे बड़ा चोर करार देते हुए कहा कि उनसे बड़ा 'महाडकैत' भारत में कोई दूसरा पैदा नहीं हुआ.
असम, बंगाल, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों के चुनावों के दौरान चल रही इस बयानबाजी के बाद सियासी प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं.
रिपोर्ट: गौरव गुप्ता
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में SIR पर सियासी संग्राम: आमने-सामने आए JMM, कांग्रेस और भाजपा

मोतिहारी में जहरीली शराब से 10 मौतें, मंत्री सम्मान में व्यस्त, पीड़ितों से दूरी पर सियासत गर्म






