चांडिल में पेट्रोल संकट से लोगों की बढ़ी परेशानी, घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग
चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की कमी के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने की स्थिति बन गई है.

Saraikela, Jharkhand: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की कमी के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने की स्थिति बन गई है, जबकि जहां पेट्रोल उपलब्ध है वहां वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं.
सुबह से ही बाइक, कार और अन्य वाहनों के चालक पेट्रोल पंपों पर लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए. पेट्रोल की कमी के कारण लोगों को रोजमर्रा के कामकाज, नौकरी और व्यापार में दिक्कत हो रही है. खासकर दूर-दराज गांवों से आने वाले लोगों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक पेट्रोल की आपूर्ति प्रभावित होने से स्थिति बिगड़ गई है. कई लोगों ने प्रशासन से जल्द ईंधन आपूर्ति सामान्य कराने की मांग की है. वहीं कुछ पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि सप्लाई में देरी होने के कारण यह संकट उत्पन्न हुआ है और जल्द स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है.
पेट्रोल संकट के चलते चांडिल क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है.
(सरायकेला-खरसावां से कांग्रेस महतो की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गांवा में खनन विभाग का छापा: बासुदेव स्टोन क्रेशर पर कार्रवाई, अवैध पत्थर लदा हाइवा जब्त

रांची में बढ़ी हैं दोपहिया वाहन चोरी की घटनायें, भीड़भाड़ वाले इलाकों को बदमाश बनाते हैं निशाना







