प्रिंस खान गैंग के शूटर कोडू को हाईकोर्ट से मिली बेल
प्रिंस खान गैंग के शूटर राज सिंह कश्यप उर्फ कोडू को झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। सीतारामडेरा थाने में दर्ज दो मामलों में बेल अर्जी मंजूर हुई।

Jharkhand high court : कुख्यात प्रिंस खान गैंग से जुड़े शूटर राज सिंह कश्यप उर्फ 'कोडू' को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाने में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में अदालत ने उसे जमानत (बेल) दे दी है। राज सिंह पर भुइयांडीह इलाके में एक शराब कारोबारी के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का संगीन आरोप है।
2 करोड़ की रंगदारी के लिए की थी अंधाधुंध गोलीबारी
पुलिस जांच के मुताबिक, शराब कारोबारी को डराने-धमकाने और मोटी रंगदारी वसूलने की नीयत से बदमाशों ने उनके घर पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी थी। अचानक हुई इस गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे थे। घटना की छानबीन के दौरान पुलिस को इस वारदात में प्रिंस खान गैंग के एक्टिव रोल और शूटर कोडू के शामिल होने का पता चला था।
हाईकोर्ट ने दोनों मामलों में मंजूर की जमानत
सीतारामडेरा थाने में दर्ज दो केसों को लेकर राज सिंह कश्यप उर्फ कोडू की ओर से हाईकोर्ट में बेल अर्जी लगाई गई थी। कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने दोनों ही मामलों में उसे जमानत दे दी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पाकुड़ में दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान में डकैती, रेनकोट पहनकर आए 3 नकाबपोश, पिस्तौल की नोक पर लाखों के गहने लूटकर हुए फरार

गिरिडीह में तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश से तबाही, तीन थाना क्षेत्रों में गिरे कच्चे मकान







