धर्मनगरी गया पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अपने पूर्वजों का किया पिंडदान
गया के जिलाधिकारी और गया के वरीय आरक्षि अधीक्षक खुद राष्ट्रपति को लेकर पिंडदान स्थल पहुंचे. राष्ट्रपति के गया आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है साथ ही गयाजी में भारी संख्या में पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मु्र्मू आज शनिवार को एक दिवसीय बिहार के धर्मनगरी गया जी दौरे पर पहुंची. यहां विष्णुपद मंदिर परिसर में राष्ट्रपति ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए पिंडदान तर्पण का कर्मकांड पूरा किया. इस राष्ट्रपति के साथ बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी मौजूद रहें.
बता दें, गया के जिलाधिकारी और गया के वरीय आरक्षि अधीक्षक खुद राष्ट्रपति को लेकर पिंडदान स्थल पहुंचे. राष्ट्रपति के गया आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है साथ ही गयाजी में भारी संख्या में पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है. इससे पहले रिलायंस समूह के चेयर पर्सन मुकेश अंबानी भी अपने बेटे अनंत अंबानी के साथ गया जी पहुंचे थे जहां उन्होंने अपने पूर्वजों का पिंडदान किया था.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत

Begusarai में स्कूल का शौचालय बना शराब गोदाम ! शराब पीकर लड़खड़ाते घर पहुंचा चौथी कक्षा का छात्र






