NEET री-एग्जाम की तैयारी तेज, NTA ने जारी की City Intimation Slip
21 जून को होगा री-एग्जाम, एडमिट कार्ड जरी होना अभी बाकी.

National Eligibility cum Entrance Test (NEET-UG 2026) री-एग्जाम को लेकर National Testing Agency (NTA) ने परीक्षा शहर सूचना पर्ची (City Intimation Slip) जारी कर दी है। छात्र Official Website पर लॉगिन करने के बाद यह जानकारी देख सकते हैं। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि यह सूचना पर्ची केवल परीक्षा शहर की जानकारी के लिए है और इसे एडमिट कार्ड नहीं माना जाएगा।
NTA के मुताबिक, री-एग्जाम 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक Pen-and-Paper Mode में आयोजित कराया जाएगा। परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित होगी। एडमिट कार्ड को अलग से जारी किया जाएगा, जिनमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा दिवस से जुड़े निर्देश होंगे।
परीक्षा शहर की पहले से जानकारी मिलने से उन छात्रों को राहत मिलेगी, जिन्हें अपने शहर से बाहर परीक्षा केंद्र मिला है। इससे यात्रा और ठहरने की व्यवस्था पहले से की जा सकेगी और अंतिम समय की परेशानियां कम होंगी।
यह री-एग्जाम पहले आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा को रद्द किए जाने के बाद हो रहा है। प्रश्नपत्र लीक और अन्य गड़बड़ियों के आरोपों के बाद नई परीक्षा कराने का फैसला लिया गया था। इस बार 23 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है। NTA की सलाह है की छात्र केवल Official Website से ही जानकारी हासिल करें और एडमिट कार्ड जारी होने संबंधी अपडेट पर बराबर नजर बनाए रखें।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

CBSE ने दर्ज कराई रिपोर्ट, साइबर हमले पर पुलिस जांच शुरू







