वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम! खरगे-सोनिया के वीडियो को लेकर अररिया में BJP का विरोध
अररिया के लहसनगंज में भाजपा महिला मोर्चा ने ‘वंदे मातरम्’ के दौरान कांग्रेस नेताओं के कथित बातचीत करने को लेकर विरोध मार्च निकाला। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।


अररिया: फारबिसगंज प्रखंड के लहसनगंज में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और पार्टी नेताओं पर राष्ट्रीय गीत के सम्मान की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
‘वंदे मातरम्’ के दौरान बातचीत को लेकर जताया विरोध
भाजपा महिला मोर्चा का यह विरोध कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़े एक वीडियो को लेकर था। भाजपा नेताओं का आरोप है कि समारोह में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आपस में बातचीत करते नजर आए। इसी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश का राष्ट्रीय गीत है और इसका सम्मान सभी को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों और राष्ट्र से जुड़े विषयों पर सभी राजनीतिक दलों को सम्मान की भावना रखनी चाहिए।
BJP नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा नेत्री नम्रता सिंह तथा महिला मोर्चा की खवासपुर मंडल अध्यक्ष पूनम देवी ने भी कांग्रेस पर राष्ट्रीय गीत के सम्मान की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं और राष्ट्रीय भावना से जुड़े विषयों पर किसी प्रकार का विवाद नहीं होना चाहिए।विरोध मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और अपने विचार व्यक्त किए।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

65 लाख निवेश के दावे पर 2.82 करोड़ का विवाद, महिला डायरेक्टर ने पार्टनर पर दर्ज कराई FIR

‘राष्ट्रीय सम्मान का अपमान’ का आरोप, सहरसा में कांग्रेस के खिलाफ BJP का बड़ा प्रदर्शन







