Ranchi से लापता 4 बच्चों को पुलिस ने किया सकुशल बरामद , घूमने की बात कहकर निकले थे घर से बाहर
राजधानी रांची के मधुकम रोड नंबर 5 से लापता सभी बच्चों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. और इसके बाद पुलिस ने सभी को उनके परिजनों को सौंप दिया है. परिजनों के अनुसार, ये सभी बच्चे शुक्रवार से लापता थे.

Ranchi News: राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना इलाके स्थित मधुकम रोड नबंर 5 से लापता सभी 4 बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि सभी बच्चे शुक्रवार (27 फरवरी 2026) शाम से लापता थे. मामले की सूचना मिलते ही सुखदेव नगर थाना पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई करते हुए शनिवार रात ही सभी बच्चों को ढूंढ निकाला.
परिजनों को कहा था जा रहे घूमने !
वहीं जब, पुलिस ने बच्चों से पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि वे सभी लोग घूमने गए थे. इधर, इस संबंध में परिजनों ने बताया कि बच्चे घूमने जाने की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन वे वापस घर लौटकर नहीं आए. जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. मामले की जानकारी मिलने ही पुलिस ने आसपास के इलाकों में छानबीन शुरू की.
परिजनों को सौंपे गए सभी बच्चे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी बच्चे नशे के शिकार हो चुके है और वे नशा करने के फिराक में इधर-उधर टहल रहे थे. हालांकि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है और उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया है. बच्चों की पहचान अंश कुमार, पीयूष कुमार, सूर्या गोप और शौर्य कुमार के रूप में हुई है. ये सभी बच्चे मधुकम इलाके के रोड नंबर 5 स्थित गाड़ीखाना क्षेत्र के रहने वाले है.
कोतवाली DSP ने मामले में दी जानकारी
इधर, इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली DSP प्रकाश सोय ने बताया कि सभी बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया है और उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. उन्होंने बताया कि शुरूआत जांच में पता चला है कि सभी बच्चे नशा करने के फिराक में इधर-उधर घूम रहे थे. इस मामले में किसी भी गिरोह का नाम अब तक सामने नहीं आया है जिनके द्वारा इन बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाया गया हो. सभी बच्चों की उम्र 10 वर्ष से अधिक है.
रिपोर्ट- कमल कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में आज और कल ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश, वज्रपात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

भोजपुर आरा में चल रहे लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में उपद्रवी तत्वो ने किया पथराव, कई लोग घायल






