बेगूसराय में मुन्ना सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
अपराधी के पास से तीन देशी पिस्तौल भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और तीन मोटर साइकिल भी बरामद किया है. बताया जा रहा है की बेगूसराय मंडल कारा से दो कुख्यात अपराधी ने 5 अपराधी को सुपारी दिया था

Biihar (Begusarai): बेगूसराय पुलिस ने मुन्ना सिंह हत्याकांड से जुड़े गवाह की हत्या की साजिश का बड़ा खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 अपराधी को गिरफ्तार किया है. उसे अपराधी के पास से तीन देशी पिस्तौल भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और तीन मोटर साइकिल भी बरामद किया है. बताया जा रहा है की बेगूसराय मंडल कारा से दो कुख्यात अपराधी ने 5 अपराधी को सुपारी दिया था कि मुन्ना सिंह हत्या के गवाह को हत्या करने के लिए.
इस मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले की खुलासा करते हुए सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने बताया है की जेल से दो कुख्यात अपराधी हत्या की साजिश रची गई थी जिसमें 5 अपराधी को हत्या करने के लिए सुपारी दी गई थी. उन्होंने बताया है कि मुन्ना सिंह की हत्या हुई थी उसे हत्या में गवाह था और उसे गवाह को हत्या करने के लिए जेल से हत्या करने की साजिश रची गई. इस साजिश को पुलिस ने पर्दाफाश किया है.
आपको बताते चले, कि नगर थाना, जिला आसूचना इकाई और STF की संयुक्त कार्रवाई में पांच सुपारी किलरों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल, एक देसी कट्टा, 22 जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है.
पुलिस के मुताबिक, यह साजिश जेल में बंद कुख्यात अपराधी के इशारे पर रची जा रही थी. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, फिर उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों को दबोच लिया. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि मुन्ना सिंह हत्याकांड के गवाह को मारने के लिए सुपारी दी गई थी और हत्या की पूरी योजना तैयार कर ली गई थी. फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और इस आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.
रिपोर्ट- बबलू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत

Begusarai में स्कूल का शौचालय बना शराब गोदाम ! शराब पीकर लड़खड़ाते घर पहुंचा चौथी कक्षा का छात्र






