रोहतास में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार 10 बाइक बरामद
रोहतास में बाइक चोर गिरोह का डेहरी पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मामले में 3 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं.

Rohtas (Bihar): रोहतास जिले में लगातार मिल रही बाइक चोरी की शिकायतों के बाद मामले में कार्रवाई करते हुए डेहरी पुलिस एक सक्रिय गिरोह का भंडाभोड़ किया है. पुलिस ने मामले में 3 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. बता दें, पुलिस ने डेहरी नगर थाना कांड संख्या-506/25 एवं अन्य मामलों के अनुसंधान के दौरान तीनों शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर रोहतास एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर डेहरी नगर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. जिसके बाद टीम ने लगातार छापेमारी करते हुए इस गिरोह तक पहुंच बनाई. टीम में डिहरी नगर थाना, इंद्रपुरी थाना तथा जिला आसूचना इकाई (DIU )की संयुक्त भागीदारी रही. तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर 26 मार्च 2026 को कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मो. इरशाद राइन उर्फ शेरा को गिरफ्तार किया गया. 
पूछताछ के दौरान आरोपी ने औरंगबाद जिले के रहने वाले अपने सहयोगियों रंजीत मुंडा और बिट्टू कुमार के साथ मिलकर डिहरी नगर एवं इंद्रपुरी थाना क्षेत्र में कुल 10 मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की. अपराधी रात के समय घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे और चोरी के बाद उन्हें अलग-अलग स्थानों पर छिपा देते थे. बाद में इन्हें अपने सहयोगियों के माध्यम से बेच दिया जाता था.
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की गई बाइक बरामद की हैं. साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य संभावित अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन अपराधियों का संबंध अन्य जिलों में हुई चोरी की घटनाओं से तो नहीं है.
गौरतलब है कि मुख्य आरोपी मो. इरशाद राइन उर्फ शेरा का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस उसके पुराने मामलों की भी जांच कर रही है. रोहतास एसपी रौशन कुमार ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा.
रिपोर्ट- विकाश चंदन
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिहार के अरवल में स्मैक कारोबार का भंडाफोड़ ! हथियार के साथ 5 लोग गिरफ्तार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को गुजरात से दबोचा







