मोतिहारी में पुलिस पर हमला, महिला अधिकारी समेत 3 घायल, 22 गिरफ्तार
मोतिहारी में यौन शोषण के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस की टीम पर हमला हुआ है जिसमें एक महिला अधिकारी सहित 3 पुलिस कर्मी घायल हो गए है.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): मोतिहारी के पताही थाना क्षेत्र के बेतौना गांव में पुलिस टीम पर हमला हो गया. इस घटना में मधुबन थाना की एक महिला अधिकारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
बताया जाता है कि शादी के नाम पर यौन शोषण के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गांव पहुंची थी. जबकि आरोपी अपने मामा के घर पर छुपकर शादी कर रहा था. इसी दौरान कार्रवाई की भनक लगने पर स्थानीय स्तर पर विरोध की स्थिति बन गई और देखते ही देखते मामला उग्र हो गया. जिसके बाद पुलिस टीम पर हमला होने की सूचना सामने आई.
घटना के दौरान पुलिसकर्मियों को चोटें आईं है इनमें एक महिला अधिकारी भी शामिल हैं. हालांकि बाद में हालात को नियंत्रित किया गया और अतिरिक्त बल की मदद से स्थिति सामान्य की गई. इस पूरे मामले में 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अन्य संदिग्धों की पहचान और तलाश की प्रक्रिया जारी है.
घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई देखने को मिली है. मामले के अनुसंधानकर्ता (IO) नेहा वर्षा को निलंबित कर दिया गया है. प्रारंभिक जांच में SOP के पालन में लापरवाही सामने आई है.
बताया गया कि दूसरे थाना क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान संबंधित थाना को पूर्व सूचना नहीं दी गई थी. साथ ही पर्याप्त पुलिस बल, सुरक्षा उपकरण जैसे हेलमेट और लाठी के बिना ही छापामारी की गई थी. केवल दो चौकीदारों के साथ कार्रवाई किए जाने की बात भी सामने आई है, जिसे गंभीर चूक माना जा रहा है.
इस पूरे मामले को लेकर विभागीय स्तर पर सख्त रुख अपनाया गया है. SOP के उल्लंघन को विभाग की छवि के लिए नुकसानदायक माना गया है. भविष्य में इस तरह की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नालंदा NH-20 पर मौत का तांडव, अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 जख्मी

Ranchi में अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर पर की अंधाधुंध फायरिंग, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने पहुंचाया पारस हॉस्पिटल







