PM मोदी ने 'मन की बात' में लिया नालंदा विश्वविद्यालय का नाम, पूरे जिले में खुशी की लहर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में नालंदा विश्वविद्यालय की गौरवशाली परंपरा का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि यह भारत की ज्ञान, शास्त्रार्थ और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है.

Nalanda, Bihar : बिहारशरीफ के सोहसराय स्थित विधायक डॉ. सुनील कुमार के कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया. कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में नालंदा विश्वविद्यालय की गौरवशाली परंपरा का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि यह भारत की ज्ञान, शास्त्रार्थ और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है. उन्होंने बताया कि आज भी यहां 20 से अधिक देशों के छात्र अध्ययन कर रहे हैं, जो वसुधैव कुटुंबकम की भावना को मजबूत करता है.
प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय विरासत के संरक्षण, विज्ञान और विरासत के समन्वय, उत्तर प्रदेश की तमसा नदी के पुनरोद्धार तथा समाज सेवा के कार्यों का भी उल्लेख किया. उन्होंने देशवासियों से नेशन फर्स्ट की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया.
कार्यक्रम के बाद भाजपा जिला मंत्री अमरेश कुमार ने कहा कि मन की बात देश की जनता को सीधे प्रधानमंत्री से जोड़ने वाला प्रेरणादायक कार्यक्रम है, जो समाज सेवा और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करता है.
वहीं विधायक प्रतिनिधि शिवम राज ने बताया कि विधायक डॉ. सुनील कुमार के नेतृत्व में बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर हर महीने स्थानीय लोगों के साथ इस कार्यक्रम को सुनने की परंपरा बनाई जा रही है, जिसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है.
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप कुमार, नगर महामंत्री मनोज कुमार, नगर उपाध्यक्ष सर्वोत्तम कुमार, सुरेंद्र शर्मा, राजकमल पासवान, रीतेश कुमार वर्मा, राजेश चंद्र दीपक, राजदीप कुमार, गुलशन कुमार, आदित्य राज, राजीव कुमार, विपीन कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
(नालंदा से वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

डिजिटल हेल्थ की ओर बिहार का बड़ा कदम 6.60 करोड़ जारी, एक क्लिक पर मिलेगा मेडिकल रिकॉर्ड

सहरसा में छात्र की संदिग्ध मौत: किराए के मकान में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार







