हार के बाद बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक! तेजस्वी यादव ने भंग कर दिया पूरा संगठन, अब नए सिरे से होगी शुरुआत
चुनावी हार के बाद RJD ने संगठन में सबसे बड़ा बदलाव कर दिया है। अब पूरी पार्टी नए ढांचे के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।


बांकीपुर चुनाव में हर के बाद राष्ट्रीय जनता दल ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसने बिहार की राजनीति में हड़कंप मचा दी है। पार्टी ने जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर के सभी संगठन एक कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यानी आप बिहार में राजद का पुराना संगठन खत्म हो गया है और पार्टी शून्य से नए संगठन की शुरुआत करेगी।
तेजस्वी की सलाह के बाद हुआ फैसला!
RJD की तरफ से जारी किया गया आधिकारिक आदेश के मुताबिक या निर्णय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से चर्चा के बाद लिया गया है। इसके साथ ही संगठन से जुड़े पहले जारी सभी आदेश भी निरस्त कर दिए गए हैं। आप पार्टी नए सिरे से संगठन को खड़ा करेगी और नई कमेटी का गठन किया जाएगा।
आखिर क्यों लिया तेजस्वी ने यह कदम
राजनीति की गलियों में माना जा रहा है कि यह फैसला बिहार विधानसभा चुनाव 2025 और बांकीपुर उपचुनाव में पार्टी के निराशा जनक प्रदर्शन के बाद लिया गया। पार्टी लगातार चुनावी नतीजे की समीक्षा कर रही थी। इसी समीक्षा के बाद संगठन में बड़े बदलाव का रास्ता चुना गया है ताकि जमीनी स्तर पर पार्टी को दोबारा मजबूती से खड़ा किया जा सके।
अब पार्टी बूथ स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक हर जगह नई कमेटियां बनाएगी। इस बार पुराने नेताओं के साथ नए और सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
हालांकि पार्टी ने अभी नई कमेटियों के गठन के तारीख का खुलासा नहीं किया है। आप सभी की नजरे इसी बात पर टिकी है कि तेजस्वी की नई कमेटी में किन नेताओं को जगह मिलती है और किन की छुट्टी होती है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

AK-47 से दिनदहाड़े छलनी हुए थे पूर्व मेयर... उस केस में कोर्ट का चौंकाने वाला फैसला

बिहार के लाखों छात्रों के लिए बड़ी राहत! स्कूल टाइमिंग में हुआ बड़ा बदलाव







