बार बालाओं के डांस पर पैसे उड़ाते दिखे दो ASI, वीडियो वायरल हुआ तो...
कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र का करीब दो साल पुराना वीडियो वायरल होने के बाद दो ASI पर कार्रवाई हुई है। शादी समारोह में बार बालाओं का डांस देखते और पैसे उड़ाते नजर आए।


कैमूर: कैमूर में शादी समारोह के दौरान बार बालाओं के डांस का आनंद लेते और पैसे उड़ाते दो पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने कार्रवाई की है। वीडियो सामने आने के बाद चैनपुर थाने में तैनात दो ASI सत्येंद्र कुमार और चंदन कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो करीब दो साल पुराना है। वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी एक शादी समारोह में नर्तकी का डांस देखते और पैसे उड़ाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में हत्या और आर्म्स एक्ट के एक आरोपी के भी दिखाई देने की बात पुलिस ने कही है।
शादी में पहुंचे थे दोनों ASI, डांस के दौरान उड़ाए पैसे
मामला चैनपुर थाना क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में दो पुलिसकर्मी एक शादी समारोह में आगे कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने नर्तकी डांस कर रही है। वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी डांस देखते हुए पैसे उड़ाते नजर आ रहे हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद पूरे मामले की जांच कराई गई।
वायरल वीडियो में हत्या का आरोपी भी दिखा
भभुआ डीएसपी ओम प्रकाश ने बताया कि वीडियो में चैनपुर थाने के एएसआई सत्येंद्र कुमार और चंदन कुमार दिखाई दे रहे हैं। उनके मुताबिक, वीडियो में एक अन्य व्यक्ति भी नजर आ रहा है, जिसकी पहचान अजीत यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अजीत यादव हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपी है।
डीएसपी ने बताया कि वीडियो करीब दो साल पुराना है। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की।
पुलिस गाइडलाइंस के खिलाफ माना गया आचरण
भभुआ डीएसपी ओम प्रकाश के मुताबिक, शादी समारोह में इस तरह नर्तकी का डांस देखते हुए पुलिसकर्मियों का वीडियो सामने आया था। उन्होंने कहा कि इस तरह का आचरण पुलिस की गाइडलाइंस के अनुरूप नहीं है। मामले की जांच के बाद पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के आदेश पर दोनों एएसआई को निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिस वीडियो के आधार पर कार्रवाई हुई है, वह तत्काल का नहीं बल्कि करीब दो साल पुराना है। वीडियो के वायरल होने के बाद विभाग ने उसमें दिखाई दे रहे पुलिसकर्मियों की पहचान की और मामले की जांच कराई। फिलहाल दोनों एएसआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस मामले ने एक बार फिर पुलिसकर्मियों के सार्वजनिक आचरण और ड्यूटी के दौरान अनुशासन को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
(कैमूर से अजीत कुमार की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
झारखंड के खनिज अधिकार पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 7 सितंबर को रांची में बड़ी रैली ; प्रखंडों में भी होगा प्रदर्शन

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, हाथ में माइक लेकर गाया भजन







