निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला
देर रात बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने फेंके दो पेट्रोल बम, एक में हुआ विस्फोट; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस...

रांची :- रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय परिसर में देर रात पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना सामने आई है.... जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने कार्यालय परिसर में दो पेट्रोल बम फेंके। इनमें से एक पेट्रोल बम फट गया, जबकि दूसरा नहीं फटा।
घटना की सूचना मिलते ही चुटिया थाना पुलिस और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी संगठन या व्यक्ति की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

"आग्रह है सभी भाजपा के विधायक अपना फोन चालू करें.. नहीं तो हालचाल जानने खुद पहुंच जाऊंगा" : डॉ. इरफान अंसारी

जन समाधान कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश







