गिरिडीह के बेंगाबाद में पटना STF की टीम ने मारा छापा, लंबे समय से फरार 2 नक्सली गिरफ्तार
गिरिडीह में पटना एसटीएफ और बेंगाबाद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सली दस्ता से 2 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है. नक्सल दस्ता के गिरफ्तार दोनों सदस्य बिहार के चकाई स्थित चरकापत्थर थाना कांड संख्या 143/25 के आरोपी हैं

Giridih (Jharkhand): पटना STF की टीम ने गिरिडीह के बेंगाबाद पुलिस की सहयोग कसे छापेमारी करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. बता दें, पुलिस ने बेंगाबाद थाना इलाके के मंझलाटोल गांव से नक्सली दस्ता से 2 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है. नक्सल दस्ता के गिरफ्तार दोनों सदस्य बिहार के चकाई स्थित चरकापत्थर थाना कांड संख्या 143/25 के आरोपी हैं और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे.
बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस और STF की टीम लंबे समय से इनकी तलाश कर रही थी. इसी बीच पटना एसटीएफ को दोनों नक्सलियों के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मंझलाटोल गांव में शरण लेने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम बेंगाबाद पहुंची और बेंगाबाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में संयुक्त करवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार नक्सली पंकज यादव जमुई जिला के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के चिलकाखार और पवन सिंह झारखंड के कोडरमा जिला के सतगांवा थाना क्षेत्र के तांतीभागलपुर गांव के रहने वाले हैं. गिरफ्तार दोनों नक्सलियों को पटना एसटीएफ की टीम अपने साथ ले गई है. बताया जाता है कि दोनों नक्सलियों की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है.
फिलहाल पुलिस टीम दोनों से गहनता से पूछताछ कर रही है और नक्सली गतिविधि से जुड़ी जानकारी इकट्ठा कर रही है. बताया जा रहा है कि दोनों के विरुद्ध बिहार और झारखंड के अलग-अलग थाने में कई मामले दर्ज हैं.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






