Patna: दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में पंचायत सरकार भवन निर्माण की समीक्षा बैठक
मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि निर्माण कार्य में आने वाली चुनौतियों का पंचायतवार प्रतिवेदन बनाकर संबंधित जिला पदाधिकारी एवं विभाग को अवगत कराया जाए, ताकि समस्याओं का समाधान करते हुए कार्य को समयबद्ध पूरा किया जा सके.

Bihar (Patna): बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आज स्थानीय क्षेत्र अभियंता संगठन (LAEO) और भवन निर्माण विभाग, बिहार के साथ निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों की प्रगति की समीक्षा के लिए राज्य स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में मंत्री ने गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए भवन निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया और निर्माणाधीन भवनों के शीघ्र हस्तांतरण पर भी जोर दिया.
मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि निर्माण कार्य में आने वाली चुनौतियों का पंचायतवार प्रतिवेदन बनाकर संबंधित जिला पदाधिकारी एवं विभाग को अवगत कराया जाए, ताकि समस्याओं का समाधान करते हुए कार्य को समयबद्ध पूरा किया जा सके. उन्होंने यह भी कहा कि यदि निर्माण कार्य में कोई असंतोषजनक गुणवत्ता पाई जाती है, तो संबंधित एजेंसी को निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करनी होगी और उसका विवरण विभाग को तुरंत भेजा जाए.
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों की प्रगति को नियमित रूप से पंचायत निश्चय सॉफ्ट पोर्टल पर अपडेट किया जाए. मंत्री ने ग्राम पंचायतों द्वारा बनाये जाने वाले सभी भवनों के प्राक्कलन को शीघ्र तकनीकी स्वीकृति देने और विभाग द्वारा आवंटित राशि के खर्च से संबंधित उपयोगिता प्रमाण पत्र जल्द समर्पित करने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया.
बैठक में नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार, ललित राही, विशेष कार्य पदाधिकारी, पंचायती राज विभाग, बिहार, और विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.
मंत्री दीपक प्रकाश ने स्पष्ट किया कि विभाग गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय पर पंचायत सरकार भवनों का निर्माण पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और निर्माण कार्य कर रही एजेंसियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही करने वाले पदाधिकारियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत

Begusarai में स्कूल का शौचालय बना शराब गोदाम ! शराब पीकर लड़खड़ाते घर पहुंचा चौथी कक्षा का छात्र






