पलामू ने जीता वीमेन प्रीमियर लीग का खिताब
जेएससीए के ओवल ग्राउंड में खेले गए फाइनल मैच में पलामू ने कोल्हान को 43 रन से हराकर खिताब जीता.

झारखंड में पहली बार आयोजित वीमेन प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में पलामू वॉरियर्स ने कोल्हान डायनामोज को 43 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को जेएससीए स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में टीम ने ट्रॉफी जीती।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पलामू वॉरियर्स की टीम ने 19.4 ओवर में 143 रन बनाए। पलामू की ओर से सोनिया ने सबसे अधिक 72 रन बनाए। कोल्हान के लिए प्राची ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोल्हान की टीम सिर्फ 100 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम मैदान पर सिर्फ 16.4 ओवर ही टिक पाई। उनकी ओर से आनंदिता ने 27 रन की पारी खेली। पलामू की आकांक्षा टोप्पो ने 26 रन देकर 5 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला।
पूरे टूर्नामेंट में बेस्ट बैटर का पुरस्कार चांदमुनी पूर्ति और बेस्ट बॉलर का पुरस्कार ममता पासवान को मिला। दुर्गा मुर्मू को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड दिया गया।
जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव और सचिव सौरभ तिवारी ने विजेता और उपविजेता टीमों के बीच पुरस्कार वितरण किया। मौके पर जेएससीए के अन्य सदस्य-शाहबाज नदीम, संजय सहाय, नरेंद्र सिन्हा, पी.एन सिंह आदि मौजूद थे |
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मेदिनीनगर एमएमसीएच में एचआईवी संक्रमित महिला का प्रसव, जानकारी छिपाने से मचा हड़कंप

गिरिडीह में रांची टाइटन्स का भव्य ट्रॉफी शो, सलूजा गोल्ड ग्रुप ने टीम को बनाया अपना हिस्सा







