पलामू: पांडु थाना क्षेत्र से दो देशी कट्टा और 5 जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी फरार
पांडु थाना क्षेत्र के रतनाग गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो देशी कट्टा, .315 बोर के पांच जिंदा कारतूस, दो खोखा, नकद ₹8,000 और अन्य सामान बरामद किया

Palamu : पलामू जिले के पांडु थाना क्षेत्र के रतनाग गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो देशी कट्टा, .315 बोर के पांच जिंदा कारतूस, दो खोखा, नकद ₹8,000 और अन्य सामान बरामद किया है। मामले में आरोपी अमित कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अमित कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह (पिता– बालमुकुन्द सिंह) के घर पर छापेमारी की गई। पुलिस बल को देखते ही आरोपी घर के बाहर से भाग निकला। जवानों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह फरार होने में सफल रहा।
इसके बाद आरोपी के पिता बालमुकुन्द सिंह की मौजूदगी में ई-साक्ष्य के तहत वीडियोग्राफी कर आरोपी के कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दिवान पलंग के बॉक्स में रखे सफेद प्लास्टिक कैरी बैग से निम्नलिखित सामान बरामद हुआ: दो लोडेड देशी कट्टा .315 बोर के 5 जिंदा कारतूस .315 बोर के 2 खोखा दो काला गमछा ₹8,000 नकद पुलिस ने सभी बरामद सामान को विधिवत जब्त कर लिया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

हजारीबाग में यहां घने जंगलों के बीच चल रहा था अवैध कोयले का काला खेल, CISF के एक्शन के बाद NTPC इलाके में गर्जा बुलडोजर

JPSC-JSSC Protest : जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों ने भरी हुंकार, CBI-ED जांच की मांग पर आर-पार के मूड में युवा







