पाकुड़ में बेटी को स्कूल छोड़ने निकले पिता की दर्दनाक मौत, जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम
पाकुड़ जिले में एक हृदयविदारक हादसा हुआ है जहां बेटी को स्कूल पहुंचाने निकले एक पिता दर्दनाक मौत हो गई है. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Pakud (Jharkhand): पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना इलाके से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में लोग शोक और आक्रोश में है. जानकारी के मुताबिक, एक पिता अपनी नन्ही बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकला था लेकिन उसे यह मालूम नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन कर रह जाएगा.
बताया जा रहा है कि शहरपुर निवासी सिदो किस्कू अपनी 8 साल की मासूम बेटी को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहे थे. तभी अचानक शहरपुर मौजा स्थित लोकनाथ भगत क्रशर प्लांट से निकल रही एक तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जानकारी के अनुसार हाईवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी जिससे सिदो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
जबकि इस हादस में सिदो किस्कू की बेटी गंभीर रुप से घायल हो गई है जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि मासूम की हालत काफी नाजुक है और वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है. इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पर इकट्ठा होने लगे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं इस हादसे से आक्रोशित लोगों ने दोषी हाईवा चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इधर, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंची. जिसने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस के मुताबिक, परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है.
रिपोर्ट: नंद किशोर मंडल
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

JSSC परीक्षा पर फिर मंडराए संकट के बादल, तमाड़ में 160 संदिग्ध हिरासत में

झारखंड में मौसम ने एक बार फिर ली करवट, अब तेजी से बढ़ेगी गर्मी







