मोतिहारी में आग का तांडव ! गैस सिलेंडर लीक होने से बड़ा हादसा, एक बच्चा सहित 5 लोग बुरी तरह झुलसे
मोतिहारि में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला है,. खबर ढाका थाना क्षेत्र का है जहां एक गांव में सिलेंडर लीक होने के कारण भीषण आग लगी जिसमें एक मासूम बच्चा सहित 5 लोग गंभीर रुप से झुलस गए हैं.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक बार फिर भीषण आग का तांडव देखने को मिला है. ढाका थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग में एक मासूम बच्चा, दो महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं.
बताया जा रहा है कि गांव निवासी संदेश महतो के घर खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर लीक होने लगा, जिसके बाद आग भड़क उठी. सबसे पहले खाना बना रही महिला आग की चपेट में आ गई. महिला को बचाने के प्रयास में घर के अन्य लोग भी एक-एक कर आग की लपटों में घिर गए और गंभीर रूप से झुलस गए.

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल ढाका पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहाँ सभी का इलाज जारी है. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. वहीं पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुट गए हैं.
8 मई को 3 लोगों की जिंदा जलकर हुई थी मौत
बता दें, शुक्रवार यानी 8 मई की देर रात को भी ढाका प्रखंड अंतर्गत बड़हरवा फतेह मोहम्मद गांव में भीषण आग लगी थी जिसकी चपेट में आने से 2 मासूम बच्चे सहित तीन लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई थी. यहां गांव में स्थित एक दो मंजिला होलसेल जनरल स्टोर में अचानक आग लग गई थी, जो देखते ही देखते धू-धूकर जालने लगी थी. इस घटना से इलाके में लोगों के बीच हड़कंप मच गया था.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नालंदा में खेत में पड़ा मिला युवक का शव, पुलिस ने कहा- ड्रग्स ओवरडोज से हुई मौत

मोतिहारी में करोड़ों के गांजा रैकेट पर पुलिस का बड़ा वार, लग्जरी कार से 22 पैकेट गांजा किया बरामद







