ऑपरेशन मुस्कान : बांका पुलिस ने लौटाए साढ़े सात लाख के खोए मोबाइल, चेहरे पर लौटी मुस्कान
बांका जिले में चलाए गए “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत आम नागरिकों के खोए हुए कीमती मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया. बरामद किए गए मोबाइल फोन को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधिवत उनके वास्तविक धारकों को सौंपा गया. मोबाइल धारकों ने बांका पुलिस की इस सराहनीय पहल की जमकर प्रशंसा की.


BIHAR (BANKA) : पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर बांका जिले में चलाए गए “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत आम नागरिकों के खोए हुए कीमती मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया. इस अभियान के अंतर्गत जिले भर के सभी थाना क्षेत्रों से मोबाइल रिकवरी का विशेष अभियान चलाया गया.
बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग साढ़े सात लाख रुपये
पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसने तकनीकी साधनों का प्रयोग कर बिहार एवं अन्य राज्यों से गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया. बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग साढ़े सात लाख रुपये बताई जा रही है. बरामद किए गए मोबाइल फोन को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधिवत उनके वास्तविक धारकों को सौंपा गया. मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी.

मोबाइल धारकों ने बांका पुलिस की पहल को सराहा
इस अभियान में डीआईयू टीम के प्रभारी राजेश कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर राकेश कुमार, एसआई सुशील राज, बच्चन कुमार, प्रभात कुमार, सोनू कुमार, संतोष प्रसाद सहित अन्य पुलिस बल की अहम भूमिका रही. मोबाइल धारकों ने बांका पुलिस की इस सराहनीय पहल की जमकर प्रशंसा की और कहा कि पुलिस की तत्परता से उन्हें अपना कीमती सामान वापस मिल सका. वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आगे भी आम जनता की सुविधा और सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे. ऑपरेशन मुस्कान ने एक बार फिर बांका पुलिस की कार्यशैली पर जनता का भरोसा मजबूत किया है.
रिपोर्ट : चंद्रशेखर भगत

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत

Begusarai में स्कूल का शौचालय बना शराब गोदाम ! शराब पीकर लड़खड़ाते घर पहुंचा चौथी कक्षा का छात्र






