डीसी के निर्देश पर डीटीओ के नेतृत्व में चियांकी में चला विशेष सड़क सुरक्षा अभियान
सड़क सुरक्षा पर सख्ती और जागरूकता का संदेश: डीसी के निर्देश पर डीटीओ ने चियांकी में चलाया विशेष अभियान, नियम तोड़ने वालों को माला और जागरूक चालकों को मिला गुलाब

मेदिनीनगर (पलामू): उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी प्रमोद कुमार दास के नेतृत्व में बुधवार को चियांकी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था।
अभियान के दौरान गांधीगिरी की अनोखी पहल देखने को मिली, जहां बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले तथा ट्रिपल राइडिंग करने वाले चालकों को माला पहनाकर सड़क सुरक्षा के महत्व का संदेश दिया गया। वहीं, हेलमेट पहनकर यातायात नियमों का पालन करने वाले चालकों को गुलाब फूल देकर सम्मानित किया गया।
डीटीओ प्रमोद कुमार दास ने लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और ड्रिंक एंड ड्राइव जैसे यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि नियमों की अनदेखी दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है और इससे जानमाल का गंभीर नुकसान हो सकता है। इसलिए सभी नागरिकों को जिम्मेदारी के साथ यातायात नियमों का पालन करना चाहिए और दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करना चाहिए।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Jharkhand में अवैध खनन और बालू माफिया पर सरकार सख्त, CM हेमंत सोरेन ने दिए कड़े कार्रवाई के निर्देश

सोननगर–बरवाडीह रेलखंड पर बड़ा हादसा, कोयला लदी मालगाड़ी बेपटरी, कई वैगन पलटे







