कंटेनर की चपेट में आने से पांच गायों की मौत, सड़क किनारे बंधी थीं मवेशी
लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के राजोगाड़ी गांव के पास बुधवार की देर रात एक दर्दनाक हादसे में कंटेनर की चपेट में आने

Palamu.. News । लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के राजोगाड़ी गांव के पास बुधवार की देर रात एक दर्दनाक हादसे में कंटेनर की चपेट में आने से पांच गायों की मौत हो गई। हादसा पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर रात करीब 10:30 बजे हुआ। घटना के बाद कंटेनर भी अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी के अनुसार, राजोगाड़ी गांव के पास मुख्य सड़क के किनारे प्रतिदिन मवेशियों को बांधा जाता है। बुधवार की रात भी सड़क किनारे कई गायें बंधी हुई थीं। इसी दौरान पांकी की ओर से आ रहा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान कंटेनर की चपेट में आने से पांच गायों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना लेस्लीगंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को हटाने के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। कंटेनर पलट गया है और राहत एवं बचाव का कार्य किया जा रहा है। घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

DC साहब! के नाम से फिर बना फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल, हफ्ते भर में दूसरी बार बनी फेक प्रोफाइल

पत्नी के इलाज का क्लेम अटकाना पड़ा भारी!, उपभोक्ता आयोग ने SBI जनरल इंश्योरेंस पर लगाया 1.32 लाख का जुर्माना







