DC साहब! के नाम से फिर बना फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल, हफ्ते भर में दूसरी बार बनी फेक प्रोफाइल
पलामू DC दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से फिर फर्जी WhatsApp प्रोफाइल बनाकर लोगों को मैसेज भेजे गए। हफ्तेभर में दूसरी घटना के बाद प्रशासन ने पर्सनल और बैंकिंग जानकारी साझा न करने की अपील की।

Fake WhatsApp Profile : पलामू के उपायुक्त (DC) दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से एक बार फिर फर्जी व्हाट्सएप (WhatsApp) प्रोफाइल बनाकर लोगों को मैसेज भेजे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस फर्जीवाड़े की भनक लगते ही जिला प्रशासन तुरंत एक्शन में आ गया है और आम जनता से सतर्क रहने तथा ऐसे झांसे में न आने की सख्त अपील की है।
हफ्ते भर में दूसरी बार बनी फेक प्रोफाइल
बता दें कि महज एक हफ्ता पहले भी उपायुक्त के नाम से फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर लोगों को ठगने की कोशिश की गई थी। अब बुधवार को दोबारा वैसी ही हरकत सामने आने के बाद प्रशासन ने लोगों को एक्स्ट्रा सावधानी बरतने की सलाह दी है।
पर्सनल या बैंकिंग डिटेल्स मांगने पर बिल्कुल न दें
जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अगर DC साहब के नाम से आपके पास कोई भी संदिग्ध मैसेज आता है, तो बिना जांच-पड़ताल के उस पर बिल्कुल यकीन न करें। ऐसे मैसेज के जरिए अगर कोई आपसे किसी भी तरह की पर्सनल, बैंकिंग या पैसों से जुड़ी जानकारी मांगता है, तो उसे कतई शेयर न करें।
लेनदेन से पहले करें वेरिफिकेशन, दूसरों को भी करें अलर्ट
प्रशासन ने लोगों से कहा है कि उपायुक्त या जिला ऑफिस के नाम से आए किसी भी संदिग्ध मैसेज की असली दफ्तर से पुष्टि जरूर कर लें। पैसों के किसी भी लेनदेन से पहले पूरी तरह से वेरिफिकेशन करना बेहद जरूरी है। आजकल बढ़ते डिजिटल इस्तेमाल के बीच साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है, इसलिए खुद भी सावधान रहें और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चोरी के पैसों से पी शराब और खेला जुआ!, गोड्डा में हुई चोरी का पर्दाफाश, 1 गिरफ्तार

दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल से मिलीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह







