जान हथेली पर रखकर पढ़ने को मजबूर बच्चे!, पलामू के बभनडीह स्कूल की खस्ता हालत, अभिभावक बोले- 'बच्चों को सुरक्षित जगह शिफ्ट करो
पलामू के हैदरनगर स्थित बभनडीह स्कूल की जर्जर इमारत में बारिश का पानी घुस रहा है। छत से पानी टपकने और जलजमाव के बीच अभिभावकों ने बच्चों को सुरक्षित जगह शिफ्ट करने की मांग की।

Palamu News: पलामू जिले के हैदरनगर प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बभनडीह की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि मासूम बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर हैं। नाले के ठीक बगल में बने इस स्कूल की बिल्डिंग में बारिश का पानी घुस गया है, जिससे दीवारों में भयंकर सीलन आ गई है। पानी के लगातार जमाव से नींव कमजोर हो रही है और कभी भी कोई बड़ा हादसा होने का डर सता रहा है।
छत से टपकता है पानी, एक ही कमरे में ठूंसकर बिठाए जाते हैं बच्चे
स्कूल के इंचार्ज हेडमास्टर आजाद हैदर सिद्दीकी ने बताया कि बारिश होते ही छत से टप-टप पानी गिरने लगता है। ज्यादातर कमरों में बैठने लायक जगह ही नहीं बचती, इसलिए मजबूरी में सभी क्लास के बच्चों को एक ही कमरे में बिठाकर पढ़ाना पड़ता है। इससे बच्चों का ध्यान भटकता है और पढ़ाई पूरी तरह चौपट हो रही है। हेडमास्टर का कहना है कि उन्होंने कई बार शिक्षा विभाग के अफसरों को चिट्ठी लिखी, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
अधिकारियों की अनदेखी से ग्रामीणों में गुस्सा
बारिश शुरू होते ही स्कूल परिसर में जलजमाव हो जाता है और नाले के तेज बहाव से इमारत को नुकसान पहुंच रहा है। खस्ताहाल बिल्डिंग को देखकर बच्चों के मां-बाप और गांव वालों में भारी गुस्सा और डर का माहौल है। उनका कहना है कि जर्जर छत के नीचे बच्चों को भेजना किसी खतरे को दावत देने जैसा है।
पलामू DC से गुहार: हादसे से पहले नए भवन का हो इंतजाम
अभिभावकों ने पलामू के उपायुक्त (DC) से मांग की है कि वे खुद आकर स्कूल का जायजा लें। ग्रामीणों का कहना है कि किसी दुखद हादसे का इंतजार करने के बजाय प्रशासन तुरंत बच्चों को किसी सुरक्षित जगह पर शिफ्ट करे और नए भवन का निर्माण कराए, ताकि बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ न हो।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पत्नी के इलाज का क्लेम अटकाना पड़ा भारी!, उपभोक्ता आयोग ने SBI जनरल इंश्योरेंस पर लगाया 1.32 लाख का जुर्माना

चोरी के पैसों से पी शराब और खेला जुआ!, गोड्डा में हुई चोरी का पर्दाफाश, 1 गिरफ्तार







