चोरी के पैसों से पी शराब और खेला जुआ!, गोड्डा में हुई चोरी का पर्दाफाश, 1 गिरफ्तार
गोड्डा के महागामा में ECL उर्जानगर आवासीय कॉलोनी में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। SIT ने आरोपी कन्हैया कुमार यादव को गिरफ्तार कर 4.50 लाख रुपये कैश, सोने-चांदी के गहने और चोरी का औजार बरामद किया।

Godda Crime : गोड्डा जिले के महागामा में ECL की उर्जानगर आवासीय कॉलोनी में हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक शातिर चोर को अरेस्ट किया है और उसके पास से लाखों का कैश तथा भारी मात्रा में सोने-चांदी के गहने बरामद किए हैं।
साढ़े 4 लाख कैश और सवा किलो चांदी जब्त
पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी कर 4 लाख 50 हजार रुपये नगद, करीब 1.13 किलोग्राम चांदी के जेवर और 24.40 ग्राम सोने जैसे गहने जब्त किए हैं। इसके अलावा चोरी की वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का छोटा सबल भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस की SIT टीम ने ऐसे दबोचा
15 और 16 अगस्त की रात हुई इस चोरी की गुत्थी सुलझाने के लिए महागामा SDPO की अगुवाई में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई थी। पुलिस ने टेक्निकल जांच और गुप्त सूचना के आधार पर महागामा निवासी 26 साल के कन्हैया कुमार यादव उर्फ कन्हैया को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल कर ली और उसी की निशानदेही पर सारा सामान बरामद हुआ।
3 बार जेल जा चुका है आरोपी, चोरी के पैसों से पी शराब
थाना प्रभारी अभिनव आनंद ने बताया कि पकड़ा गया कन्हैया पुराना क्रिमिनल है और चोरी के मामलों में 3 बार पहले भी जेल जा चुका है। उसने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए पैसों में से कुछ हिस्सा उसने शराब पीने और जुआ खेलने में उड़ा दिया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है और इस चोरी में शामिल उसके बाकी साथियों की तलाश जारी है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पत्नी के इलाज का क्लेम अटकाना पड़ा भारी!, उपभोक्ता आयोग ने SBI जनरल इंश्योरेंस पर लगाया 1.32 लाख का जुर्माना

दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल से मिलीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह







