गणतंत्र दिवस पर लगे भारत विरोधी नारे, बच्चों ने दी गवाही.. शिक्षक गिरफ्तार
बिहार के एक शिक्षक द्वारा स्कूल में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान बच्चों से भारत विरोधी नारे लगवाए गए. पुलिस हरकत में आई और शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Bihar (Supaul): जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों की भारतीय महान विभूतियों के नाम के नारे लगाए जाते हैं. वहीं सुपौल स्थित एक विद्यालय से खबर आती है कि शिक्षक द्वारा बच्चों से भारत विरोधी देश पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री जिन्ना के नाम के नारे लगवाए जाते हैं.

मोहम्मद अली जिन्ना के समर्थन में नारा लगाने के आरोप में शिक्षक मोहम्मद मंसूर आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला किसनपुर प्रखंड के अभुवार उच्च विद्यालय से जुड़ा हुआ है, जिसने जिले में सनसनी फैला दी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में पदस्थ शिक्षक मो. मंसूर आलम ने कथित तौर पर “जिन्ना अमर रहे” का नारा लगाया. कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक, छात्र और अन्य लोगों ने इस पर आपत्ति जताई. घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने इसकी लिखित शिकायत स्थानीय थाना में दर्ज कराई है.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया. मामले की जांच के दौरान विद्यालय के कई छात्रों ने भी शिक्षक द्वारा नारा लगाए जाने की पुष्टि की है और पुलिस के समक्ष गवाही दी है.
इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए सुपौल के पुलिस अधीक्षक शरथ आर. एस. ने बताया कि शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर इस तरह की गतिविधियां अत्यंत गंभीर हैं और इस पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

घटना के बाद विद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. वहीं पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.
रिपोर्ट: कुंदन कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

MOTIHARI BREAKING: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपराधियों के नापाक मनसूबे पर फिरा पानी, तीन हिरासत में
मोतिहारी में एक्शन मोड में एक्साइज और पुलिस की टीम: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट का दूसरा खेप बरामद






