NTPC कहलगांव द्वारा "स्पेशल वेंडर्स डेवलपमेंट प्रोग्राम" का आयोजन
भागलपुर जिले के कहलगांव एनटीपीसी ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के निर्देशों के अनुपालन में "स्पेशल वेडर्स डेवलपमेंट प्रोग्राम" का आयोजन किया.

Bihar (Bhagalpur): भागलपुर जिले के कहलगांव एनटीपीसी ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के निर्देशों के अनुपालन में "स्पेशल वेडर्स डेवलपमेंट प्रोग्राम" का आयोजन किया.
कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न हितधारको के बीच समन्वय को बढ़ावा देना तथा विशेष! रूप से एससी, एसटी एवं महिला उद्यमियों को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से जोड़ने के अवसर प्रदान करना था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर परियोजना प्रमुख रवीन्द्र पटेल मौजूद थे.

इस अवसर पर एनटीपीसी कहलगांव के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति हब (NSSH) और गवर्नमेट ई- मार्केटप्लेस (GEM) के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया.
कार्यक्रम में टेंडरिंग प्रक्रिया, एंटी ब्राइबरी मैनेजमेंट सिस्टम, GeM प्लेटफॉर्म, परासी,एसटी उत्थान, यूएसएससी की भागीदारी बढ़ाने के उपाय और ट्रेड रिसीवेबल्स डिस्काउंटिंग सिस्टम (TREDS) जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी साझा की गई.
इसके पश्चात आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में उपस्थित वेडर्स की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया, जिससे उन्हें प्रक्रियाओं एवं अवसरों की बेहतर समझ प्राप्त हुई.
यह पहल समावेशी विकास को प्रोत्साहित करने तथा उद्यमियों को मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
रिपोर्ट: अतीश दीपंकर
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को गुजरात से दबोचा

चंपारण के दो सपूतों ने बढ़ाया जिले का मान, अलग-अलग क्षेत्रों में रच रहे सफलता की मिसाल







