NTA ने जारी की CUET UG 2026 की Answer Key, शुरू हुई आपत्ति प्रक्रिया
11 जून तक छात्र दर्ज करा सकेंगे आपत्ति, प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क तय

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 की Provisional Answer Key, प्रश्न पत्र और Recorded Response Sheet जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इस वर्ष परीक्षा 11 से 31 मई और 6 व 7 जून को देश-विदेश के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में हुई थी। NTA के अनुसार, कुल 15,68,867 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।
एजेंसी ने परीक्षार्थियों को Provisional Answer Key पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी दिया है। छात्र 11 जून 2026 रात 10 बजे तक ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये फीस की लगेगी जो वापस नहीं होगी। शुल्क का भुगतान 11 जून रात 11:50 बजे तक क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से किया जा सकता है। NTA ने स्पष्ट रूप से कहा है कि बिना शुल्क जमा किए गए किसी भी दावे पर जांच नहीं होगी।
NTA के अनुसार, सभी आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों की समिति करेगी। यदि किसी चुनौती को सही पाया जाता है, तो Answer Key में सुधार किया जाएगा और उसका लाभ सभी उम्मीदवारों को मिलेगा। एजेंसी ने यह भी कहा है कि उम्मीदवारों को उनकी आपत्ति स्वीकार या अस्वीकार होने की अलग से सूचना नहीं दी जाएगी। विशेषज्ञों द्वारा तैयार अंतिम Answer Key के आधार पर ही CUET UG 2026 का परिणाम घोषित किया जाएगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

NEET री-एग्जाम की तैयारी तेज, NTA ने जारी की City Intimation Slip

चाइबासा की साइकिल लाइब्रेरी बनी आकर्षण का केंद्र, शिक्षक विमल किशोर बोइपाई की पहल बनी मिसाल







