कल बंद हो जाएगा NOU Admission का रास्ता! 31 अगस्त आखिरी मौका, छात्रों के पास सिर्फ कुछ घंटे
नालंदा खुला विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के नामांकन की विस्तारित अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 है। BCA, MCA, BLIS, MLIS समेत कई कोर्स में एडमिशन का मौका है।


नालंदा: नालंदा खुला विश्वविद्यालय (NOU) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बेहद जरूरी खबर है। नामांकन की विस्तारित अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 है और अब आवेदन के लिए समय काफी कम बचा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की मांग और ऑनलाइन आवेदन के दौरान आ रही परेशानियों को देखते हुए नामांकन की तारीख बढ़ाई थी। अब यह विस्तारित अवसर भी कल समाप्त हो जाएगा।
इन कोर्स में चल रहा है एडमिशन
नालंदा खुला विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर विज्ञान, कला एवं वाणिज्य, स्नातकोत्तर डिप्लोमा, चार वर्षीय स्नातक कला एवं विज्ञान, B.L.I.S., M.L.I.S., B.C.A. और M.C.A. समेत कई पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया जारी है। M.C.A. के लिए 140 सीटें निर्धारित हैं। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में भी नामांकन की अंतिम तिथि 31 अगस्त ही रखी गई है।
महिला अभ्यर्थियों को 25% फीस में छूट
नामांकन की एक खास बात यह है कि विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों में महिला अभ्यर्थियों को नामांकन राशि में 25 प्रतिशत की छूट का लाभ दिया जा रहा है। फिलहाल विश्वविद्यालय की ओर से 31 अगस्त के बाद तारीख बढ़ाने की कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपना आवेदन और नामांकन प्रक्रिया पूरी कर लेने की सलाह दी जाती है।
पाठ्यक्रम, पात्रता और नामांकन से जुड़ी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
(नालंदा से वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आरक्षण पर फिर गरमाई सियासत! पूर्णिया में सड़क पर उतरे लोग, UGC बिल वापस लेने और आरक्षण की समीक्षा की मांग

मांझी का चिराग पर हमला! बोले- ‘सोने का चम्मच लेकर पैदा होने वालों’ को आरक्षण से क्यों होगी परेशानी?







