बुजुर्ग पिता नहीं, खुद आरोपी बेटा बैठा था JPSC परीक्षा में!, कोर्ट ने टाइपिंग मिस्टेक सुधारते ही खोला पूरा सच
JPSC परीक्षा धांधली मामले में कोर्ट ने टाइपिंग गलती सुधारते हुए स्पष्ट किया कि आरोपी मनोज कुमार तिवारी ने खुद FRO और ACF की प्रारंभिक परीक्षा दी थी। अदालत ने एजेंसी से जुड़े व्यक्ति के परीक्षा देने को हितों का टकराव बताया।

JPSC Exam : JPSC परीक्षा में धांधली से जुड़े चर्चित मामले में अदालत ने अपने पुराने फैसले में दर्ज एक बड़ी टाइपिंग मिस्टेक को दुरुस्त कर दिया है। CID थाना केस संख्या 16/2026 की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने साफ किया कि परीक्षा में आरोपी मनोज तिवारी खुद बैठा था, उसके बुजुर्ग पिता नहीं।
एक टाइपिंग एरर से बदल गया था पूरा मतलब
दरअसल अदालत के 5 सितंबर के आदेश के पैरा 9(i) में गलती से आरोपी के पिता सुखदेव तिवारी का नाम इस तरह दर्ज हो गया था, जिससे ऐसा लगा कि पिता भी परीक्षा देने पहुंचे थे। सरकारी पक्ष ने तुरंत कोर्ट का ध्यान इस चूक की तरफ खींचा और रिकॉर्ड सुधारने की अर्जी लगाई।
कोर्ट ने रिकॉर्ड देखकर किया बड़ा सुधार
सभी दस्तावेज खंगालने के बाद अदालत ने माना कि यह महज टाइपिंग की चूक थी। नए और संशोधित आदेश में साफ लिखा गया है कि TDPL एजेंसी से जुड़े मनोज कुमार तिवारी उर्फ अभय कुमार तिवारी ने ही JPSC के जरिए हुई दोनों परीक्षाओं में हिस्सा लिया था। आरोपी ने रोल नंबर 24400147 के साथ FRO (PT) और रोल नंबर 24300086 के साथ ACF (PT) की परीक्षा दी थी।
परीक्षा की साख पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी
अदालत ने इस पूरे मामले को बेहद गंभीर माना। कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा कि परीक्षा कराने वाली एजेंसी से जुड़े शख्स का खुद उसी एग्जाम में बैठना सीधे तौर पर हितों का टकराव है। यह सरकारी परीक्षाओं में बरती जाने वाली पारदर्शिता और ईमानदारी के नियमों की खुली अनदेखी है।
पुराने आदेश का ही हिस्सा रहेगा यह सुधार
अदालत ने यह भी तय कर दिया कि 5 सितंबर के मूल आदेश की बाकी सभी बातें पहले जैसी ही लागू रहेंगी। यह नया सुधारात्मक आदेश अलग से नहीं, बल्कि उसी पुराने मुख्य आदेश के साथ जोड़कर पढ़ा और माना जाएगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

अपराधियों पर बोकारो पुलिस का शिकंजा!, अगस्त में 439 केस सुलझे, 32 दोषियों को कोर्ट ने सुनाई सजा

झारखंड में तेजी से बदलेगा मौसम का मिजाज, 40 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं ; कई जिलों में चेतावनी जारी







