UP, MP और छत्तीसगढ़ से जुआ खेलने पहुंचे थे झारखंड!, पुलिस की अचानक एंट्री से मचा हड़कंप ; 8 रईस जुआरी गिरफ्तार
गढ़वा के नगर उंटारी में पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 10.49 लाख रुपये नकद, चार कार, चार बाइक और आठ मोबाइल बरामद किए गए।

Garhwa ; गढ़वा के नगर उंटारी इलाके में 7 सितंबर की देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस की एक स्पेशल टीम ने अचानक एक सीक्रेट अड्डे पर छापा मार दिया। बंद कमरे के अंदर ताश के पत्तों पर लाखों रुपये दांव पर लगे हुए थे और खेल पूरी रफ्तार में चल रहा था। जैसे ही पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और कमरा घेरा, वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। भागने का कोई रास्ता न पाकर आठ बड़े जुआरी सीधे पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
दूसरे राज्यों से बुलाए गए थे बड़े खिलाड़ी
इस पूरी कार्रवाई की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पकड़े गए सभी आठ आरोपी झारखंड के लोकल नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों से आए हुए थे। पुलिस की पड़ताल में पता चला है कि सुंदर साह, प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, शमशेर ख़ां, बाबूजी शाह, पुष्पेंद्र वैश्य, दिलीप कुमार, रामनरेश और अखिलेश उपाध्याय उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। यह पूरा गैंग दूसरे राज्यों से आकर यहां बड़े पैमाने पर जुए की महफिल सजा रहा था।
बिस्तर पर बिखरी थीं नोटों की गड्डियां
छापेमारी के दौरान जब पुलिस ने तलाशी ली तो कमरे का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। वहां से करीब 10 लाख 49 हजार 500 रुपये कैश बरामद किए गए। इसके साथ ही मौके से चार कारें, चार मोटरसाइकिलें, सात स्मार्टफोन और एक कीपैड फोन भी जब्त किया गया। जिस दरी पर बैठकर खेल चल रहा था, वहां ताश के पत्तों के साथ रुपयों से भरा बैग भी मिला। यह साफ दिखाता है कि यहां लाखों का खेल रोज का धंधा बन चुका था।
मोबाइल चैट से खुलेंगे नेटवर्क के गहरे राज
DSP मुख्यालय यशोधरा और थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार की अगुवाई में हुई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद पूरे इलाके के जुआ माफियाओं में खलबली मच गई है। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल फोन खंगाल रही है। पुलिस का मानना है कि कॉल रिकॉर्ड्स और व्हाट्सएप चैट से यह पता चलेगा कि इस गिरोह को स्थानीय स्तर पर कौन पनाह दे रहा था और इतने बड़े पैमाने पर हवाला या नकदी का लेन-देन कैसे किया जा रहा था।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

अपराधियों पर बोकारो पुलिस का शिकंजा!, अगस्त में 439 केस सुलझे, 32 दोषियों को कोर्ट ने सुनाई सजा

झारखंड में तेजी से बदलेगा मौसम का मिजाज, 40 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं ; कई जिलों में चेतावनी जारी







