जबलपुर हादसे से भी नहीं लिया सबक: सीहोर के बाबरी घाट पर बिना लाइफ जैकेट 'ओवरलोड'... नावों में ढोए जा रहे कार-ट्रैक्टर
जबलपुर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद भी एमपी के सीहोर जिला प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है. दरअसल, भेरुन्दा तहसील अंतर्गत ग्राम बाबरी घाट में नाव संचालकों और ठेकेदारों द्वारा यात्रियों की जान से खुलेआम खिलवाड़ की जा रही है.

Sehore / Madhya Pradesh (Report By- Ashok Soni): MP के सीहोर जिले स्थित जबलपुर बरगी बांध में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे देश को दहला कर रख दिया है. हादसे जो तस्वीरें सामने आई है उसे देखकर हर किसी का रूह कांप उठा है. लेकिन इसके बावजूद सीहोर जिला प्रशासन अब भी गहरी नींद में सोया हुआ है. 
बता दें, जिले के भेरुन्दा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बाबरी घाट पर नाव संचालकों और ठेकेदारों द्वारा यात्रियों की जान के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है. यहां सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जिससे किसी भी वक्त बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है.
जो तस्वीरें सामने आई है उसमें आप देख सकते हैं कि किस तरह ओवरलोडिंग की हद पार करके नावों में निर्धारित क्षमता से कई गुना अधिक यात्रियों को बैठाया जा रहा है. इतना ही नहीं यात्रियों के साथ नावों पर ट्रैक्टर, कार और भारी बाइक लादकर बीच नदी में ले जाया जा रहा है. और पूरी नाव में सुरक्षा के नाम पर एक भी लाइफ जैकेट मौजूद नहीं है. 
नियमों के अनुसार, मोटर चालित नाव में फायर एक्सटिंगुइशर होना अनिवार्य है, लेकिन यहां यह नियम सिर्फ कागजों तक सीमित है. घाट पर न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगा है और न ही आपात स्थिति के लिए गोताखोरों की तैनाती की गई है. इस संबंध में नाव यात्री राजीव पटेल ने कहा कि "बाबरी घाट पर नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं ओवरलोडेड नावों में सफर करना सीधा मौत को दावत देने जैसा है. प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद ही उनकी नींद खुलेगी.
हादसे के बाद ही जागेगा प्रशासन?
स्थानीय निवासियों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि ठेकेदार की मनमानी और प्रशासन की चुप्पी किसी बड़े मातम का कारण बन सकती है. जबलपुर हादसे से सबक लेने के बजाय यहां व्यवस्थाएं भगवान भरोसे छोड़ दी गई हैं. अब देखना यह होगा कि क्या जिम्मेदार अधिकारी जागते हैं या किसी बड़ी जनहानि का इंतजार किया जा रहा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Jabalpur Cruise Incident: हादसे के सर्वाइवर ने बताई खौफनाक दास्तान, यात्रियों को छोड़ भागे कर्मचारी, आधे घंटे तक लड़ी मौत से जंग

Jabalpur Cruise Incident: राज्य पर्यटन विभाग ने लगाया क्रूज संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध, सरकार करेगी दोषियों पर सख्त कार्रवाई







