Nitish Kumar Oath: नीतीश कुमार ने ग्रहण की राज्यसभा की सदस्यता, संक्षिप्त समारोह में ली शपथ
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार यानी आज दोपहर 12.15 बजे राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली.

Nitish Kumar Oath: आखिरकार वह दिन आ ही गया, जब नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ले ली. उन्हें राज्यसभा अध्यक्ष और उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अपने कक्ष में चंद गणमान्य की उपस्थिति में राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण कराई. इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पूर्व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद थे.
नीतीश कुमार ने इससे पहले ही साफ कर दिया था कि'मैं वहां अपने पद से हट जाऊंगा और यहां काम करूंगा. मैं तीन या चार दिनों में इस्तीफा दे दूंगा. नए लोगों को मुख्यमंत्री और मंत्री बनाया जाएगा.'
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जेडीयू नेता और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और कांग्रेस नेता जयराम रमेश के अलावा भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी भी उपस्थित थे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'सत्ता में बैठे लोग दारू-बालू में मदहोश...अपराधी पूरे राज्य में कर रहे तांडव', राज्य सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी

भागलपुर में JDU नेता पर हमला या साजिश ? जमीन विवाद में जमकर हुई मारपीट, 4 घायल







