सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ की शरण में पहुंचे निशांत कुमार, बिहार और देश की खुशहाली की मांगी दुआ

Deoghar: सावन की तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और JDU नेता निशांत कुमार सोमवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान के साथ बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना और आरती की और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
निशांत कुमार ने बाबा बैद्यनाथ से बिहार समेत पूरे देश और विश्व के कल्याण, सुख-शांति, समृद्धि और सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच की पूजा
सावन की सोमवारी को लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। इसी भक्तिमय माहौल के बीच निशांत कुमार ने मंदिर परिसर में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
पूजा के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और उनका सम्मान किया। इस दौरान पार्टी के कई नेता, समर्थक और उनके चाहने वाले भी मौजूद रहे।
बाबा बैद्यनाथ के बाद बाबा बासुकीनाथ के दरबार पहुंचे
बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना के बाद निशांत कुमार ने बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचकर भी विधि-विधान से पूजा की। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने दौरे की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा देवघर
सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही। मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा।
श्रद्धालु हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते हुए बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे। सावन की सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ के दरबार में उमड़ी भीड़ के बीच पूरा देवघर शिवभक्ति में डूबा नजर आया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

परीक्षा रद्द होते ही झारखंड में बड़ा प्रशासनिक संकट!, खाली हो गईं सैकड़ों कुर्सियां, ठप्प पड़ा सरकारी काम

'सुप्रीम कोर्ट से जीते, पर सिस्टम से हार रहे युवा!', JAP-1 ग्राउंड में दिनभर भटके झारखंड कांस्टेबल भर्ती के 888 अभ्यर्थी







