न टिकट मिल रही, न सीधी ट्रेन!, बेंगलुरु-हैदराबाद में फंसे झारखंड के लोग, रेलवे से 48 ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने की गुहार
त्योहारी सीजन से पहले बेंगलुरु और हैदराबाद से झारखंड आने वाली ट्रेनों में टिकटों का संकट बढ़ गया है। JRUA ने रेलवे से 48 स्पेशल ट्रेन ट्रिप चलाने की मांग की है।

Ranchi: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में घर लौटने की तैयारी कर रहे झारखंड, बिहार और ओडिशा के लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। बेंगलुरु से झारखंड की ओर आने वाली लगभग सभी ट्रेनों में सीटें तेजी से फुल हो रही हैं। हालात ऐसे हैं कि कई ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग तक बंद हो चुकी है और कई तारीखों में स्टेटस 'रिग्रेट' (REGRET) दिखाने लगा है, जबकि बाकी ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 के पार पहुंच चुकी है। यात्रियों की इस भारी परेशानी को देखते हुए झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन (JRUA) ने रेलवे से तुरंत दखल देने की अपील की है।
JRUA ने बेंगलुरु डीआरएम को भेजा पत्र, स्पेशल ट्रेनों के संचालन का दिया प्रस्ताव
एसोसिएशन ने साउथ वेस्टर्न रेलवे के बेंगलुरु डिवीजन के डीआरएम (DRM) को पत्र लिखकर त्योहारी सीजन के दौरान विशेष ट्रेनें चलाने का ठोस प्रस्ताव भेजा है। एसोसिएशन ने मुख्य रूप से दो रूटों पर एक्स्ट्रा ट्रेनें चलाने की मांग की है। पहले प्रस्ताव के तहत येलहंका से धनबाद और हुसूर या बेंगलुरु से हटिया के बीच सप्ताह में दो दिन स्पेशल ट्रेन चलाने का सुझाव दिया गया है, ताकि कुल 32 अप-डाउन फेरे पूरे किए जा सकें। वहीं दूसरे प्रस्ताव में येलहंका से टाटानगर और आदित्यपुर के बीच कुल 16 ट्रिप चलाने की बात कही गई है।
हटिया और टाटानगर रूट पर टिकट मिलना बंद, 15 अक्टूबर की ट्रेन भी रद्द
एसोसिएशन के अनुसार बेंगलुरु से हटिया जाने वाली एसएमवीबी-हटिया एक्सप्रेस और SMVB-हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस की कई श्रेणियों में सीटें बिल्कुल खाली नहीं हैं। कुछ जरूरी तारीखों पर बुकिंग पूरी तरह बंद हो चुकी है और 15 अक्टूबर की ट्रेन पहले से ही रद्द बताई जा रही है। इसके अलावा बेंगलुरु से टाटानगर जाने वाली ट्रेनों में भी भारी वेटिंग चल रही है।
बोकारो, धनबाद और हैदराबाद रूट पर सीधी ट्रेन न होने से यात्री बेहाल
पत्र में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि बेंगलुरु से बोकारो स्टील सिटी और धनबाद के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं होने के कारण यात्रियों के पास विकल्प बेहद सीमित हैं। इसके साथ ही एसोसिएशन ने हैदराबाद से टाटानगर के बीच भी सीधी ट्रेन नहीं होने का मुद्दा उठाया है, जिससे वहां रह रहे झारखंड के छात्रों और कामगारों को त्योहारों के मौके पर घर आने में भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

PM किसान योजना और फ्लिपकार्ट के नाम पर करते थे ठगी, देवघर पुलिस की रेड में धरे गए 6 साइबर क्रिमिनल

सलाखों के पीछे ही रहेगा झारखंड का सबसे बड़ा मानव तस्कर!, पन्ना लाल महतो मामले में कोर्ट का नया फैसला, 15 सितंबर को अगली तारीख







