साइबर अपराध में संलिप्त 3 अभियुक्तों को नवादा पुलिस ने दबोचा
नवादा में पुलिस ने साइबर अपराध मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को दबोचा है. ये सभी अभियुक्त बजाज फाइनेंस के नाम पर कम ब्याज दर पर ऋण दिलाने का प्रलोभन देकर लोगों को अपने झांसे में लेते थे और ठगी करते थे.

Bihar (Nawada): जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ नवादा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल, पुलिस ने साइबर अपराध के एक मामले में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, पुलिस के हत्थे चढ़े अभियुक्त बजाज फाइनेंस के नाम पर कम ब्याज दर पर ऋण दिलाने का प्रलोभन देकर लोगों से धन की ठगी करते थे.
गिरफ्तार अभियुक्तों में राजू कुमार, पिता- मंजू पासवान; लक्ष्णण कुमार, पिता- देवशरण प्रसाद; शैलेंद्र कुमार, पिता- दुखी महतो शामिल हैं जो नवादा जिले के शाहपुर थाना स्थित पार्वती ग्राम के रहने वाले है कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार इन अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 4 मोबाइल, 3 डेटाशीट बरामद किए है. बता दें, यह कार्रवाई शाहपुर थाना द्वारा की गई है. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस आगे की जांच में जुटी है.
रिपोर्ट- सोनू सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत

Begusarai में स्कूल का शौचालय बना शराब गोदाम ! शराब पीकर लड़खड़ाते घर पहुंचा चौथी कक्षा का छात्र






