पैसा डबल करने का झांसा देकर करोड़ों डकारने वाला नटवरलाल गिरफ्तार, राधा स्वामी संगठन का मास्टरमाइंड मुकेश सिन्हा चढ़ा पुलिस के हत्थे
गिरिडीह के पचंबा में कथित निवेश धोखाधड़ी मामले में राधा स्वामी संगठन के मास्टरमाइंड मुकेश सिन्हा गिरफ्तार हुए। पुलिस ठगी की रकम और संपत्तियों का पता लगाने के लिए छापेमारी कर रही है।

Giridih News : गिरिडीह जिले की पचंबा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लोगों को भारी मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये डकारने वाले राधा स्वामी संगठन के मुख्य कर्ताधर्ता (मास्टरमाइंड) मुकेश सिन्हा को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। शातिर ठग की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उन हजारों निवेशकों ने राहत की सांस ली है, जिनकी गाढ़ी कमाई इस फर्जी संस्था में फंसी हुई थी।
पैसा डबल करने और सस्ते वाहन फाइनेंस का दिया था झांसा
जांच में सामने आया है कि राधा स्वामी संगठन ने गिरिडीह और आसपास के इलाकों में भोले-भाले लोगों को कम समय में पैसे दोगुना करने और बेहद कम ब्याज दर पर गाड़ियां फाइनेंस कराने का सपना दिखाया था। इस सुनहरे झांसे में आकर हजारों लोगों ने लाखों-करोड़ों रुपये इस संस्था में जमा कर दिए। जब पैसे लौटाने और गाड़ियां देने का वक्त आया, तो संस्था का संचालक मुकेश सिन्हा और उसकी सहयोगी अनिमा सिन्हा सारे पैसे समेटकर रातों-रात फरार हो गए। जालसाजों ने पचंबा के बोडो स्थित अपने मुख्य दफ्तर पर भी ताला जड़ दिया था और गिरिडीह छोड़कर भाग निकले थे।
निवेशकों की रकम बरामद करने के लिए कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद पचंबा थाना पुलिस आरोपी मुकेश सिन्हा को साथ लेकर अलग-अलग संदिग्ध ठिकानों पर सघन छापेमारी कर रही है, ताकि ठगी गई रकम और संपत्तियों का पता लगाकर निवेशकों का पैसा वापस कराया जा सके। हालांकि इस पूरे मामले और ताजा बरामदगी पर विस्तृत जानकारी के लिए जब पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र से बाहर (नॉट रीचेबल) बताता रहा। पुलिस अब मामले से जुड़ी अन्य फरार आरोपी अनिमा सिन्हा और पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

PM किसान योजना और फ्लिपकार्ट के नाम पर करते थे ठगी, देवघर पुलिस की रेड में धरे गए 6 साइबर क्रिमिनल

सलाखों के पीछे ही रहेगा झारखंड का सबसे बड़ा मानव तस्कर!, पन्ना लाल महतो मामले में कोर्ट का नया फैसला, 15 सितंबर को अगली तारीख







