कुदरत का अनोखा करिश्मा- एक साथ गूंजी चार किलकारियां
सीतापुर के थानागांव क्षेत्र में एक अद्भुत और बेहद सुखद मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने एक साथ चार नवजात बच्चों को जन्म देकर हर किसी को हैरत में डाल दिया।


Uttar pradesh: सीतापुर के थानागांव क्षेत्र में एक अद्भुत और बेहद सुखद मामला सामने आया है
जहां एक महिला ने एक साथ चार नवजात बच्चों को जन्म देकर हर किसी को हैरत में डाल दिया। जैसे ही यह खबर अस्पताल के गलियारों से निकलकर क्षेत्र में फैली, देखते ही देखते यह पूरा मामला इलाके में कौतूहल और चर्चा का विषय बन गया।
महिला ने एक प्यारी सी बेटी और तीन बेटों को जन्म दिया है
जिससे परिजनों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। डिलीवरी के बाद परिवार में जहां एक ओर जश्न का माहौल है, वहीं नवजात शिशुओं को देखने के लिए रिश्तेदारों और आसपास के लोगों का तांता लगा हुआ है।
चिकित्सकों की देखरेख में हुई इस सुरक्षित डिलीवरी को कुदरत का करिश्मा माना जा रहा है। एक साथ चार बच्चों के घर आगमन से पूरे गांव और परिवार में उत्सव जैसा माहौल बन गया है। परिजनों का कहना है कि एक साथ चार बच्चों की जिम्मेदारी भले ही बड़ी है, लेकिन ईश्वर के इस अनमोल आशीर्वाद से पूरा परिवार बेहद उत्साहित और खुश है। क्षेत्र के लोग भी इस अनोखी खुशी में शामिल होकर नवजात बच्चों और मां के बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया, 54 दिन बाद टूटी सांसें, चंडीगढ़ में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की दर्दनाक मौत ; लिव-इन पार्टनर पर...

YouTube पर वीडियो देखा और घर से भाग गए दो बच्चे!, 24 घंटे तक छिपने का था खतरनाक प्लान







