दिल्ली में गूंजा बिहार का नाम:ज्योतिषाचार्य डॉ बाल्मीकि प्रसाद को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
देश-विदेश के कई प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों और आध्यात्मिक गुरुओं ने भाग लिया. जिसमें पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया प्रखंड अंतर्गत नयागांव निवासी और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैदिक ज्योतिषाचार्य डॉ. बाल्मीकि प्रसाद को इस अवसर पर “लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया.

Motihari (Bihar): राजधानी दिल्ली में आयोजित भव्य “स्टार अचीवर्स अवार्ड्स सीजन-18” में पूर्वी चंपारण के लाल और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैदिक ज्योतिषाचार्य डॉ. बाल्मीकि प्रसाद को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. बता दें की दिल्ली के पीरागढ़ी स्थित एक निजी सभागार में एक दिवसीय भव्य ज्योतिष महासम्मेलन का आयोजन किया गया.
इस कार्यक्रम में देश-विदेश के कई प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों और आध्यात्मिक गुरुओं ने भाग लिया. जिसमें पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया प्रखंड अंतर्गत नयागांव निवासी और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैदिक ज्योतिषाचार्य डॉ. बाल्मीकि प्रसाद को इस अवसर पर “लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया. यह सम्मान बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता गुलशन ग्रोवर के हाथों प्रदान किया गया.
कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री एवं कथक नृत्यांगना सुधा चंद्रा और प्रसिद्ध पॉप गायिका व अभिनेत्री शिवानी कश्यप ने भी डॉ. प्रसाद को सम्मानित किया. यह सम्मान उनके ज्योतिष और आध्यात्मिक क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया. सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. बाल्मीकि प्रसाद ने पूर्वी चंपारण, बिहार और देशवासियों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने इस उपलब्धि को अपने क्षेत्र और राज्य के लिए गौरव का विषय बताया.
उन्होंने इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए आयोजक मंडल का धन्यवाद करते हुए प्रख्यात टैरो क्वीन मीनू शर्मा, वैदिक ज्योतिषाचार्य राजीव शर्मा और लाल किताब विशेषज्ञ गुरुदेव डी. वशिष्ठ के प्रति भी आभार जताया और उन्हें नमन किया. यह सम्मान न केवल डॉ. बाल्मीकि प्रसाद के लिए बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व की बात मानी जा रही है.
रिपोर्ट-प्रतिक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

International Yoga Day : NTPC कहलगांव में 12 दिवसीय योग शिविर का समापन

मोतिहारी में 13 केंद्रों पर Re-NEET UG की परीक्षा, 6 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल







