Muzaffarpur: क्लीनिक में दवाई की आड़ में स्प्रिट की तश्करी, उत्पाद विभाग की करवाई में धराए डॉक्टर
बिहार के मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई. जिसमें डॉक्टर को हिरासत में ले लिया गया, साथ ही 450 एमएल की इंफ्लेमेंट बोतलें भी बरामद की गई हैं.

Bihar (Muzaffarpur): मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज से होम्योपैथिक क्लिनिक पर छापेमारी कर अवैध स्प्रिट के खेल का पर्दाफाश किया है. दरअसल उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त क्लिनिक में दवाओं की आड़ में अवैध स्प्रिट की बिक्री की जा रही है. जिसके बाद सूचना मिलते ही उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार सिंह के निर्देश पर टीम गठित कर छापेमारी की गई. जांच के दौरान क्लिनिक के बाथरूम से 450 एमएल की ‘इंफ्लेमेंट’ नामक बोतलें बरामद की गईं जिन पर स्टीकर लगा हुआ था.
जब टीम ने बोतलों की जांच की, तो उनमें से तेज स्प्रिट जैसी गंध आने लगी. संदेह गहराने पर मौके से इंफ्लेमेंट की 10 बोतलें, बेलाडोना की 1 बोतल, अल्फा की 3 बोतलें जब्त की गईं. इस दौरान मौके पर मौजूद क्लिनिक संचालक डॉ. अजय राय से पूछताछ की गई, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. इसके बाद उन्हें पुलिस हिरासत में ले लिया गया है.
मामले में उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है और जब्त बोतलों की जांच जारी है. इसके साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में स्प्रिट कहां से लाई जा रही थी और इसके पीछे कौन शामिल हैं. फिलहाल इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और उत्पाद विभाग पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है.
रिपोर्ट: गोविंद कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में जहरीली शराब से 10 मौतें, मंत्री सम्मान में व्यस्त, पीड़ितों से दूरी पर सियासत गर्म

मोतिहारी में 12 अप्रैल को ‘उड़ान एजुकेशनल एक्सपो’, छात्रों को मिलेगा करियर बनाने का नया रास्ता






