मुस्लिम युवक ने हिंदू वेशभूषा में महिला मित्र संग घूमे उज्जैन के कई मंदिर, बजरंग दल ने कर डाला लहूलुहान
उज्जैन से धार्मिक झगड़े का एक नया प्रकरण सामने आया है. चंडीगढ़ के रहने वाले युवक की उज्जैन में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर पिटाई कर दी गई. आरोप है कि युवक मुस्लिम है, जो हिंदू के वेश में उज्जैन के मंदिरों में अपनी मित्र के साथ घूम रहा था.

MP (Ujjain): मध्यप्रदेश के उज्जैन में धोती-कुर्ता पहने, माथे पर तिलक लगाए युवक की एक गुट द्वारा जमकर पिटाई कर दी गई. हिंदूवादी संगठन बजरंग दल का आरोप है कि युवक मुस्लिम है, बावजूद इसके वह हिंदू का वेश धारण किए मंदिरों में घूम रहा था.
जानकारी के अनुसार युवक का असल नाम जफर है, जो अपनी हिंदू महिला मित्र के साथ उज्जैन आया था. जफर चंडीगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है. वहीं महिला दिल्ली की रहने वाली हैं. बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ कुशवाहा ने बताया कि युवक किसी को शक न हो (कि वह मुस्लिम है) इसलिए हिंदू युवक की वेशभूषा में घूम रहा था. जफर ने पीले रंग की धोती पहन रखी थी, गले में रुद्राक्ष की माला धारण किए था.
पहले बेरहमी से युवक की पिटाई की गई. इतनी बेरहमी से कि किसी ने हाथ में पहने जाने वाले कड़े से उसके सिर पर वार किया, जिसके बाद वह बेतहाशा लहूलुहान हो गया. इसके बाद उसे नानाखेड़ा पुलिस के हवाले कर दिया गया.
वहीं एडिशनल एसपी गुरुप्रसाद परासर ने बताया कि घायल युवक को पहले इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और उससे पूछताछ की जा रही है. युवक ने महिला के साथ उज्जैन के महाकाल सहित हरसिद्धी आदि कई प्रमुख मंदिरों में प्रवेश कर दर्शन किया. पुलिस ने कहा है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है. जिसके बाद जो बातें सामने आएंगी, उसी अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मैहर में अवैध डीजल-पेट्रोल कारोबार पर बड़ा एक्शन, एक दर्जन ढाबों पर छापेमारी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 12 बदमाश गिरफ्तार, कारोबारी के घर फायरिंग.. फिर मांगी थी 10 करोड़ की फिरौती






